For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109473614
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  हिन्दू मुस्लिम ने मिल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियाँ मनाई  |  Ajmer Breaking News: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन का 22वां वार्षिक अधिवेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 158 में बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओपीडी में बर्थ-डे पार्टी के दौरान मीट पकाने और खाने का वीडियो वायरल |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत भजनगंज में छाछ व सब्जी बेचने वाली महिला को ठग ने बनाया शिकार, आधा तोला सोने का ताबीज उतरवा कर हुआ फरार |  Ajmer Breaking News: कोबरा टीम राजस्थान के  संस्थापक सुखदेव भट्ट ने नाग नागिन का जोड़ा जिसे धामण सांप भी कहा जाता है जिसकी लंबाई 8 से 9 फिट है पैतृक गांव से किया रेस्क्यू  |  Ajmer Breaking News: लैटरल एंट्री को लेकर ग्रुप वन और ग्रुप 2 के चिकित्सक हुए आमने-सामने, ग्रुप 2 के डॉक्टर्स बता रहे हैं सही तो ग्रुप 1 के डॉक्टर्स जता रहे हैं विरोध |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडलों में हुआ 150 यूनिट रक्तदान और स्वास्थ जांच शिविर में 500 लोग हुए लाभान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ मे एक रोज़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुनाकीद जलसे मे सीरत उन्नबी हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का खूसूसी ब्यान हुआ। |  Ajmer Breaking News: 83 आरएएफ बटालियन का फ्लैग मार्च, पुष्कर में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण,साम्प्रदायिक तनाव से निपटने के लिए आरएएफ का फ्लैग मार्च, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: बूंदी में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर नकाबपोश युवकों का हमला, हाथ-पैर में चोटें, पुलिस ने जांच शुरू की

राजस्थान न्यूज़: बूंदी। बूंदी में शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर दिनदहाड़े हमला हो गया। चित्तौड़ रोड स्थित एक होटल के बाहर नकाबपोश युवकों ने उन पर धारदार हथियार और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान होटल के अंदर भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन चल रहा था। अचानक हुई इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। हमले में अग्रवाल के हाथों में गंभीर चोटें आईं और पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। सुरेश अग्रवाल नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल के पति हैं। सूत्रों के अनुसार सुरेश अग्रवाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए होटल पहुंचे थे। जैसे ही वह कार पार्क कर अंदर जाने लगे, कोटा नंबर की एक सफेद कार में आए तीन-चार नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पाइप, सरिया और डंडों से वार किए। हमलावरों ने उनके सिर पर वार करने की कोशिश की, लेकिन अग्रवाल ने हाथों से रोक लिया, जिससे उनके दोनों हाथों में गहरी चोटें आईं। इसके बाद पैरों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। घायल अग्रवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, एएसपी उमा शर्मा, शहर कोतवाल भंवर सिंह, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा और अन्य नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें सफेद कार से हमलावरों को भागते हुए देखा गया है।

Read more 20th Sep 2025

राजस्थान न्यूज़: भिवाड़ी में शुरू हुआ 12 वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर: केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव बोले – चरखे से चंद्रमा तक छाया स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम

राजस्थान न्यूज़: भिवाड़ी। भिवाड़ी मेला ग्राउंड में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 12 वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF-2025) का शुभारंभ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल चरखा और हस्तशिल्प तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत आज स्वदेशी प्रयासों से चंद्रमा तक पहुंचने की क्षमता रखता है। कोविड महामारी के दौरान स्वदेशी वैक्सीन ने 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की और देश को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज आर्थिक दृष्टि से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 67 से बढ़कर 167 हो गई है और एनएच-8 को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी चल रही है। उद्योग जगत को इंस्पेक्टर राज से मिलेगी मुक्ति: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार उद्यमियों को निर्भीकता से उद्योग चलाने का माहौल दे रही है। जन विश्वास बिल के तहत गैर-जरूरी कानून खत्म किए जा रहे हैं। पर्यावरण मंजूरी के लिए नई ऑडिट व्यवस्था लाई जाएगी, जिससे इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधारों से ट्रैक्टर और कार जैसे उत्पाद सस्ते हुए हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा के सामान भी कम कीमत में उपलब्ध हैं।

Read more 20th Sep 2025

राजस्थान न्यूज़: हाई कोर्ट चीफ जस्टिस केआर श्रीराम 27 सितंबर को होंगे रिटायर, 69 दिन का रहेगा कार्यकाल

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस केआर श्रीराम 27 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी नियुक्ति 21 जुलाई 2025 को हुई थी। इस तरह उनका कार्यकाल महज 69 दिन का रहेगा। यह हाई कोर्ट में पिछले 10 साल में नियुक्त 13 चीफ जस्टिस में तीसरा सबसे छोटा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2022 में सीजे रहे एस.एस. शिंदे का कार्यकाल सिर्फ 42 दिन और 2016 में सीजे रहे सतीश कुमार मित्तल का कार्यकाल केवल 40 दिन रहा था। वहीं, पिछले 10 वर्षों में सिर्फ दो चीफ जस्टिस ने अपना पूरा दो साल का कार्यकाल पूरा किया। तीन ने एक साल से ज्यादा समय तक पद संभाला। जबकि जस्टिस एस. रविन्द्र भट्ट का कार्यकाल महज चार महीने 18 दिन का रहा। कानूनविदों का कहना है कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यकाल स्थिर और पर्याप्त होना चाहिए, क्योंकि नए जजों की नियुक्ति, उनके रोस्टर का निर्धारण और प्रशासनिक फैसले मुख्य न्यायाधीश के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। बहुत छोटे कार्यकाल की वजह से कई प्रशासनिक और न्यायिक कार्य अधूरे रह जाते हैं। इसलिए, नियमित और लंबी अवधि के लिए नियुक्तियां जरूरी हैं।

Read more 20th Sep 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: चुनाव आयोग ने 17 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, 7 और को नोटिस की तैयारी

राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। चुनाव आयोग ने लगातार 6 साल से चुनाव नहीं लड़ने वाले 17 राजनीतिक दलों को डी-लिस्ट कर उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इन दलों को गैर मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड दलों की सूची से हटा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद अब ये दल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे और राजनीतिक दलों को मिलने वाली सभी सुविधाएं व छूट भी समाप्त हो जाएगी। 6 दल जयपुर से, जमींदारा पार्टी भी शामिल रद्द की गई 17 पार्टियों में जयपुर की 6 पार्टियां शामिल हैं। इनमें जमींदारा पार्टी का नाम भी उल्लेखनीय है, जिसने 2013 के विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीती थीं। आयोग के इस निर्णय के बाद ये सभी दल भविष्य में किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार यदि कोई दल लगातार छह साल तक चुनाव नहीं लड़ता है तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से बाहर कर दिया जाता है। इसी के तहत 2019 से ही छह साल से निष्क्रिय दलों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई आयोग ने इस कार्रवाई को फेज मैनर में अंजाम देना शुरू किया है। पहले चरण में 9 अगस्त को 334 रजिस्टर्ड दलों को लिस्ट से हटाया गया था। अब दूसरे चरण में देशभर में 474 गैर मान्यता प्राप्त दलों को सूची से बाहर कर दिया गया है। 7 दलों को मिलेगा नोटिस आयोग ने 7 ऐसी पार्टियों की पहचान की है, जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में न तो ऑडिटेड अकाउंट पेश किए हैं और न ही चुनाव खर्च का विवरण दिया है। इनमें राजस्थान की 7 पार्टियां भी शामिल हैं। अब इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो सुनवाई के बाद इन्हें भी गैर मान्यता प्राप्त दलों की सूची से हटा दिया जाएगा।

Read more 20th Sep 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोविंद पारीक को बनाया ओएसडी,कार्यभार किया ग्रहण

राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसंपर्क विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त निदेशक गोविंद पारीक को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी होते ही पारीक ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गोविंद पारीक को जनसंपर्क विभाग में उनके लंबे अनुभव और बेहतर कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पारीक विभाग में रहते हुए सूचना प्रसारण और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Read more 9th Sep 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New!  हिन्दू मुस्लिम ने मिल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियाँ मनाई 

New! नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन का 22वां वार्षिक अधिवेशन

New! अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 158 में बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित,

New! संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओपीडी में बर्थ-डे पार्टी के दौरान मीट पकाने और खाने का वीडियो वायरल

New! अलवर गेट थाना अंतर्गत भजनगंज में छाछ व सब्जी बेचने वाली महिला को ठग ने बनाया शिकार, आधा तोला सोने का ताबीज उतरवा कर हुआ फरार

New! कोबरा टीम राजस्थान के  संस्थापक सुखदेव भट्ट ने नाग नागिन का जोड़ा जिसे धामण सांप भी कहा जाता है जिसकी लंबाई 8 से 9 फिट है पैतृक गांव से किया रेस्क्यू 

New! लैटरल एंट्री को लेकर ग्रुप वन और ग्रुप 2 के चिकित्सक हुए आमने-सामने, ग्रुप 2 के डॉक्टर्स बता रहे हैं सही तो ग्रुप 1 के डॉक्टर्स जता रहे हैं विरोध

New! भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडलों में हुआ 150 यूनिट रक्तदान और स्वास्थ जांच शिविर में 500 लोग हुए लाभान्वित

New! सांसद रोत समाज को तोड़ने का काम कर रहे - मदन राठौड़

New! कुलपति सुनीता मिश्रा के बयान पर बवाल जारी, NSUI नेता की तबीयत बिगड़ी