For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174298125
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

Vishesh News:

July 19, 2024

विशेष: इस "न्याय व्यवस्था" और न्यायमूर्तियों को मेरा साष्टांग प्रणाम ! वेद माथुर

विशेष: उड़ता तीर --------  इस "न्याय व्यवस्था" और न्यायमूर्तियों को मेरा साष्टांग प्रणाम ! वेद माथुर अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी आवास की मरम्मत पर 55 करोड रुपए खर्च कर देते हैं और आबकारी नीति में और वह अरबों रुपया खा जाते हैं लेकिन जब यह मामला न्यायालय में जाता है तो केजरीवाल और उनके वकील नहीं बल्कि एडी डरी हुई होती है कि आज पता नहीं मीलोर्ड से क्या डांट पड़ने वाली है। सब इंस्पेक्टर परीक्षा में नकल करके सैंकड़ों गरीब मेहनती प्रत्याशियों का हक मार कर पुलिस की वर्दी हासिल करने वाले गिरफ्तार किए हुए सब इंस्पेक्टर  की तत्काल वर्दी उतरवाने और जेल भेजने के बजाय न्यायालय उन्हें जमानत दे देता है। राजस्थान और अन्य राज्यों में सैकड़ो लोग (जिनमें आईएएस भी शामिल हैं) भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होते हैं। कुछ दिनों बाद जमानत हो जाती है और अंत में परिणाम कुछ नहीं निकलता। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्यवाही एवं परिश्रम के बावजूद एक भी भ्रष्ट आदमी चाहे वह कोई चपरासी हो सब रजिस्टार या आरटीओ ऑफिस का बाबू अथवा बड़ा अफसर , कोई घूस लेने से नहीं डरता। आजकल अपराध में मामूली जेबकतरे और बड़े नेता ही नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज के कुशाग्र बुद्धि के छात्र भी शामिल होते हैं। नीट पेपर लीक कांड में रांची की एमबीबीएस की एक छात्रा को भी हिरासत में लिया गया है। पंच सरपंच से लेकर मंत्री तक किसी भी नेता की संपत्तियों की यदि निष्पक्ष, प्रभावी तथा त्वरित जांच की जाए तो सब कुछ गोलमाल निकलेगा। बिना विधिक आय के हर नेता अरबपति बनकर डंके की चोट पर जीवन का आनंद ले रहा है। निरंतर पेपर लीक कांडों पर इतना हंगामा होने के बावजूद पेपर लीक करने वाले गैंग न केवल सक्रिय हैं बल्कि सरकार की नाक के नीचे पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ अपना धंधा चला रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग और ऐसे प्रतिष्ठान जो युवाओं के लिए ईश्वर के मंदिर जैसे हैं, वहां खुलेआम भ्रष्टाचार होता है और योग्य युवा के बजाय नकल, सिफारिश और सदस्यों की जाति वालों को नौकरियां मिल रही हों तो बताइए युवा अपराध की और क्यों नहीं अग्रसर होंगे? यदि केंद्र और राज्य सरकार है इस से लेकर बाबू तक की नौकरी में जिन लोगों ने आरक्षण का लाभ लेने के लिए विकलांगता और काम आय के प्रमाण पत्र दिए हैं, की ठीक से जांच हो तो सैंकड़ों सरकारी कर्मचारी जेल चले जाएंगे। अनेक अंगों में विकलांगता और दोष का प्रमाण पत्र देकर इस की नौकरी हासिल करने वाले अनेक आईएएस अफसर ऐसे हैं जो इंस्टाग्राम पर अपने नाचने, बास्केटबॉल खेलने घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे थे। पूजा खेड़कर मामले के बाद जरूर इन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी और अब चुपचाप बैठ गए हैं। ++++ मैंने ऊपर जो बातें बताई हैं, उनका सारांश यह है कि हमारे देश में कानून का डर सिर्फ गरीब आदमी को है, उस आदमी को नहीं है जो कपिल सिब्बल या मनु सिंघवी जैसे बड़े वकील किराए पर लेने की औकात रखता है! मैं ऐसी न्याय व्यवस्था और महान न्यायमूर्तियों को सजदा करता हूं !

December 6, 2020

विशेष: #Horizonhindnews Promo

विशेष: #Horizonhindnews Promo

November 26, 2020

विशेष: भारत में संविधान दिवस

विशेष: अम्बेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है।

October 30, 2020

विशेष: छठ पूजा कथा , महत्व एवं पूजन विधि

विशेष: चैत्र शुक्ल षष्ठी व कार्तिक शुक्ल षष्ठी इन दो तिथियों को यह पर्व मनाया जाता है।

October 30, 2020

विशेष: भैया दूज की कथा ,महत्व एवं पूजन विधि

विशेष: बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं

October 30, 2020

विशेष: श्री गोवर्धन कथा ,महत्व एवं पूजन विधि

विशेष: इस दिन गाय की पूजा करने से सभी पाप उतर जाते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है।

October 30, 2020

विशेष: देवी लक्ष्मी जी का महत्व एवं पूजन विधि

विशेष: धन, संपत्ती, समृद्धि का एक नाम लक्ष्मी भी है। लक्ष्मी जो कि भगवान विष्णु की पत्नी हैं

October 30, 2020

विशेष: दिवाली की कथा ,महत्व एवं पूजन विधि

विशेष:  कार्तिक मास में अमावस्या के दिन प्रदोष काल होने पर दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) मनाने का विधान है

October 30, 2020

विशेष: नरक चौदस या नर्क चतुर्दशी की कथा , महत्व एवं पूजन विधि

विशेष: नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहते हैं।

October 30, 2020

विशेष: धनतेरस की कथा, महत्व एवम पूजन विधि

विशेष: इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरि की पूजा का है बड़ा महत्त्व है

October 30, 2020

विशेष: माता अहोई अष्ठमी की कथा और पूजन विधि

विशेष: यह त्यौहार विशेष रूप माँ द्वारा बेटों के लिए मनाया जाता है

October 27, 2020

विशेष: करवा चौथ की कथा ,महत्व , पूजनविधि एवम आरती

विशेष: इस दिन सुहागन स्त्री अपने पतियों की दीर्घ आयु व मंगल की कामना से व्रत रखती हैं