For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148457422
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर महिलाओं का आरक्षण लागू करो, अभी करो के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत बीती रात जॉन्स गंज चौराहे पर बाइक चोरों की एक और करतूत सामने आई, लेकिन इस बार उनकी चालाकी एक मैकेनिक की सूझबूझ के आगे फेल हो गई। |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी अजमेर की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सखी मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए धूमधाम के साथ मायरा भरा गया। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर |  Ajmer Breaking News: जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित  |  Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज | 

World News:

July 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करेंगी आत्मसमर्पण, अवामी लीग नेताओं के साथ वापसी की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश लौटेंगी और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगी। Reuters को दिए इंटरव्यू में हसीना ने कहा कि उनके साथ अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी वापस लौटकर आत्मसमर्पण करेंगे। हसीना ने कहा कि अवामी लीग के लगभग सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई लोग छिपकर रहने को मजबूर हैं। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश लौटने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। रिपोर्ट के अनुसार हसीना ने कहा कि वह स्वेच्छा से लौटेंगी और इसके लिए किसी पर्दे के पीछे की बातचीत की जरूरत नहीं है। शेख हसीना वर्ष 2024 में बांग्लादेश में सरकार विरोधी आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद उन्हें छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई से जुड़े मामले में अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई। हसीना इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही हैं। हसीना ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश लौटने को लेकर मौजूदा सरकार से कोई बातचीत नहीं की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र, चुनाव, अवामी लीग के राजनीतिक अधिकार और न्याय जैसे मुद्दों पर पर्दे के पीछे कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस भेजने के लिए भारत को लगातार पत्र लिख रही है। हसीना ने कहा कि उन्हें वापस लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वह स्वयं लौटेंगी। हालांकि, हसीना के इस दावे पर बांग्लादेश सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारत की ओर से भी फिलहाल इस नए बयान पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले भारत ने कहा था कि वह बांग्लादेश के प्रत्यर्पण अनुरोध पर विचार कर रहा है और नई सरकार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। शेख हसीना की संभावित वापसी बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध, नेताओं पर दर्ज मामलों और आगामी चुनावी माहौल के बीच उनकी वापसी से देश में राजनीतिक हलचल और बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हसीना और अवामी लीग के वरिष्ठ नेता एक साथ लौटकर आत्मसमर्पण करते हैं, तो इसका असर बांग्लादेश की अदालतों, चुनावी राजनीति, विपक्षी एकजुटता और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ सकता है।

May 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: इनाया ख़ान ने अमेरिका साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित Robofest World Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: इनाया ख़ान ने अमेरिका के मिशिगन राज्य के साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित Robofest World Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Junior Building Bridges श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इनाया ख़ान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर घाना का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम का आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के साथ सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया। विश्व के अनेक अग्रणी देशों को पीछे छोड़ते हुए उनकी टीम ने यह ऐतिहासिक विजय दर्ज की। यह उपलब्धि न केवल घाना, बल्कि भारत के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। इतनी कम उम्र में विश्वस्तरीय मंच पर विजय प्राप्त कर इनाया ख़ान ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत इरादे, कड़ी मेहनत और बड़े सपने किसी भी लक्ष्य को साकार कर सकते हैं। उनकी यह सफलता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आज इनाया ख़ान भारत और घाना—दोनों देशों के लिए आशा, सम्मान और नई पहचान का प्रतीक बन चुकी हैं। शकील ख़ान ने बताया कि 16 मई, रविवार को प्राप्त यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इनाया ख़ान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग, जयपुर – राजस्थान सरकार की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं, जो बालिका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

May 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नीदरलैंड्स के स्कूल में रंगारंग 'इंडिया कल्चर डे', रंगोली से क्रिकेट तक भारतीय संस्कृति में डूबे विद्यार्थी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड्स)। नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन शहर स्थित विलेम-अलेक्जेंडर स्कूल में 13 मई को एक अनूठा और रंगारंग 'इंडिया कल्चर डे' आयोजित किया गया। इस खास दिन पूरा स्कूल परिसर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और कलाओं के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों को दक्षिण एशिया के इस समृद्ध देश की जीवंत विरासत से रूबरू कराया गया। यह कल्चर डे उत्साही भारतीय अभिभावकों के एक समूह ने स्कूल की नागरिकता कार्यकारी समिति के सहयोग से आयोजित किया। स्कूल का उद्देश्य बच्चों को विद्यार्थी समुदाय में मौजूद विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से परिचित कराना है। इस वर्ष भारत को चुना गया, क्योंकि हर कक्षा में भारतीय मूल के मित्र हैं। सुबह से शाम तक भारतमय माहौल दिन की शुरुआत में भारतीय अभिभावकों ने कक्षाओं में जाकर प्रस्तुतियां दीं। दृश्य सामग्री और निजी अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के दैनिक जीवन, संस्कृति और इतिहास की जानकारी दी गई। इसके बाद रचनात्मक गतिविधियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और दीया सजाए। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मुद्राएं सीखने का अवसर भी मिला, जहां अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न समूहों ने नृत्य का अभ्यास किया। बड़े विद्यार्थियों के लिए खेल और तकनीक भी कार्यक्रम का हिस्सा रही। उन्हें भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट से परिचित कराया गया। इसके अलावा एक फोटो बूथ भी लगाया गया, जहां बच्चे पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर तस्वीरें खिंचवा सकते थे और हाथ पर मेहंदी भी लगवा सकते थे। सभी कक्षाओं में भारतीय स्नैक्स का भी आनंद लिया गया। फैशन शो और नृत्य से हुआ समापन दोपहर में सभी विद्यार्थी बड़े व्यायामशाला में एकत्रित हुए, जहां एक भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में फैशन शो प्रस्तुत किया। इसके बाद अभिभावकों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजकों ने इस दिन को सफल बताते हुए कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से पूरे स्कूल के लिए भारत को जीवंत रूप से महसूस किया जा सका। यह कल्चर डे स्कूल की नागरिकता शिक्षा का हिस्सा है, जो विविधता, आपसी समझ और एक-दूसरे की पृष्ठभूमि को जानने पर केंद्रित है।

May 16, 2026

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया गलत

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार द्वारा टैक्स, उपकर या अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस तरह की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि विदेश यात्रा पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकों के लिए कारोबार करने में सुगमता और जीवन को आसान बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स, उपकर या अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इस विषय पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि प्रधानमंत्री ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। हाल के दिनों में ईंधन बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर सरकार की ओर से कई अपीलें की गई थीं। इसी बीच विदेश यात्राओं पर संभावित शुल्क बढ़ाने की चर्चाएं भी सामने आई थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह बयान निवेश, पर्यटन और आम नागरिकों के बीच पैदा हुई आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

April 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अमेरिका–ईरान युद्ध में 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों से जारी सैन्य तनाव के बाद दोनों देशों ने दो सप्ताह के अस्थायी सीजफायर पर सहमति जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प  ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां की सेना प्रमुख की अपील के बाद लिया गया। इस समझौते से फिलहाल क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले अमेरिकी प्रशासन ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो अमेरिका ईरान के अहम बुनियादी ढांचे पर बड़ा सैन्य हमला कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता और अंतिम समय में चीन के हस्तक्षेप के बाद संभव हो पाया। पाकिस्तान ने दो सप्ताह के अस्थायी सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। इस समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे, जबकि ईरान भी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा। साथ ही इस अवधि में होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें ईरानी सेना भी सहयोग करेगी। यह युद्धविराम लेबनान सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों पर भी लागू होगा। इसके बाद 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक वार्ता शुरू होने की संभावना जताई गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुसार, ईरान ने अमेरिका को 10 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव भी भेजा है, जिस पर आगे चर्चा हो सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का दावा है कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और यह समझौता ईरान की शर्तों के आधार पर हुआ है, जिसे वह अपनी कूटनीतिक जीत बता रहा है। ईरान के इस 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव में कई अहम मांगें शामिल हैं। इनमें अमेरिका और इजराइल द्वारा सभी सैन्य हमलों को पूरी तरह बंद करना, ईरान पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाना, फ्रीज किए गए ईरानी फंड और संपत्तियों को वापस करना, युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना और मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी शामिल है। इसके अलावा ईरान ने युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग रखी है। प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने, जहाजों की आवाजाही को ईरानी सेना के समन्वय में सुनिश्चित करने और हर जहाज से लगभग 20 लाख डॉलर शुल्क लेने का सुझाव भी शामिल है, जिसे ओमान के साथ साझा किया जा सकता है। साथ ही क्षेत्रीय संघर्षों, खासकर लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े तनाव को समाप्त करने की भी बात कही गई है। यह सीजफायर फिलहाल दो सप्ताह के लिए है, लेकिन आगामी वार्ता के नतीजों पर निर्भर करेगा कि यह अस्थायी समझौता स्थायी शांति में बदल पाता है या नहीं।

December 5, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका विमान बुधवार शाम पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पहुंचकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए।यूक्रेन युद्ध शुरू होने और रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष चर्चा है। पुतिन गुरुवार को होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे से पहले रूस के शीर्ष मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।आज रात पीएम मोदी पुतिन के सम्मान में एक विशेष प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। इस दौरे के दौरान भारत-रूस रक्षा, ऊर्जा, कृषि, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक सहयोग पर अहम चर्चाएं होने की उम्मीद है।

November 19, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उसकी कस्टडी ले ली है

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उसकी कस्टडी ले ली है. अनमोल, जिसे अमेरिका में छिपा हुआ बताया जा रहा था, की वापसी को भारत में संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को लेकर एक विशेष विमान अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. यह वापसी NIA और अन्य भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लंबे प्रयासों का परिणाम है. NIA ने अनमोल को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया और अब उससे कई हाई-प्रोफाइल मामलों के संबंध में पूछताछ की जाएगी. अनमोल पर कई संगीन आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल रहा अनमोल अनमोल बिश्नोई पर कई सनसनीखेज आपराधिक मामलों में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है, जिनमें सबसे प्रमुख हैं: सलमान खान के घर फायरिंग: इसी साल अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर हुई गोलीबारी की घटना में अनमोल की भूमिका सामने आई थी. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में भी अनमोल का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्यों में शामिल है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े मामले में भी अनमोल बिश्नोई का हाथ बताया जाता है. अनमोल पर जबरन वसूली, धमकी देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैंग के संचालन में मदद करने जैसे कई अन्य आरोप भी हैं. बताया जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर गिरोह के रंगदारी रैकेट को संभाल रहा था. उसकी गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क और फंडिंग के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.

November 18, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: लॉरेंस बिश्नोई का भाई अमेरिका से अब भारत लाया जाएगा, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी, 10 लाख का इनामी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जाएगा. मुंबई पुलिस ने उसकी हिरासत लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल वह अमेरिका में हिरासत में है, उसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता  माना गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश अनमोल ने ही रची थी और उसने ही अपने गुर्गों को निर्देश दिए थे. बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का करीबी होने की वजह से निशाना बनाया गया था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर हैं. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत 26 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अनमोल बिश्नोई को ‘वांछित’ आरोपी घोषित किया है.

October 23, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारत की इस जेल में रहेगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, मिला बैरक नंबर 12...; अंदर की डिटेल आई बाहर

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबई की आर्थर रोड जेल में भगोड़े मेहुल चोकसी के लिए विशेष बैरक तैयार की गई है। भारत ने बेल्जियम को तस्वीरें सौंपी ताकि जेलों की स्थिति पर सफाई दी जा सके। चोकसी को बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहाँ पहले अजमल कसाब था। बेल्जियम की अदालत ने चोकसी के दावों को खारिज करते हुए प्रत्यर्पण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत सरकार ने चोकसी के अधिकारों और स्वास्थ्य की रक्षा का आश्वासन दिया है।

October 16, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी: अहमदाबाद बनेगा खेल महाकुंभ का केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। भारत को वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का बड़ा सम्मान मिला है। यह प्रतिष्ठित आयोजन अब गुजरात के अहमदाबाद शहर में होगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने इसे भारत के लिए “गौरव का क्षण” बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रही अभूतपूर्व प्रगति का परिणाम है। भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले 2010 में दिल्ली में इन खेलों का सफल आयोजन किया गया था। जयशंकर बोले— भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का पल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी अहमदाबाद में करेगा। यह भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचे और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह आयोजन भारत की ओलंपिक मेजबानी की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिए केवल एक आयोजन नहीं बल्कि वैश्विक खेल नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताई खुशी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह गुजरात और भारत के लिए गौरव का क्षण है! कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसित किया है। यह उपलब्धि अहमदाबाद को भारत की खेल राजधानी बनाने के हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार।” उन्होंने कहा कि इस आयोजन से गुजरात को न केवल खेल बल्कि अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा लाभ होगा।

October 4, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन में डॉ. भीमराव अंबेडकर हाउस संग्रहालय का अवलोकन किया।

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर, 4 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने  डॉ. भीम राव अंबेडकर के न्याय और समानता के विचार को आकार देने वाले लंदन स्थित अंबेडकर हाउस संग्रहालय का शनिवार को अवलोकन किया। श्री देवनानी ने भवन के भूतल पर डॉ अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।  लगभग एक घंटे तक श्री देवनानी ने म्यूजियम में रह कर वहां डॉ. अंबेडकर के दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया। श्री देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने इसी मकान में रहकर लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश लेकर अध्ययन किया और सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति सहित भारतीय समाज की व्यवस्थाओं के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए। श्री देवनानी ने वहां विजिटर बुक में लिखा बाबा साहेब के आदर्शो का लंदन स्थित स्मारक स्थल भारतीयों के लिए अति महत्वपूर्ण है।

September 22, 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: एशिया कप 2025: फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: दुबई, 21 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में रविवार रात पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं इंटरनेशनल जीत भी है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।शुभमन गिल ने 47 रन जोड़े और दोनों ने मिलकर 59 गेंदों पर 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी।अंतिम चरण में तिलक वर्मा ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। वे 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की पारी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171/5 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े।भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ सुपर-4 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है बल्कि पाकिस्तान पर अपना मानसिक दबदबा भी कायम रखा है।