Post Views 21
July 3, 2025
अजमेर में एक दिन हुई बरसात के बाद एलिवेटेड ब्रिज यानी रामसेतु पुल की एक भुजा क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते नगर निगम और यातायात प्रशासन को ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही को तत्काल बंद करना पड़ा। एक भुजा बंद होते ही शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। फवारा सर्कल की ओर उतरने वाली भुजा के बंद होते ही नसिया मार्ग पर यातायात का दवाब इतना बढ़ गया कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम के बीच एंबुलेंस फंसने की भी घटना देखी गई ऐसे में कहीं पर भी यातायातकर्मी नजर नहीं आए लेकिन मौके पर मौजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को वाहनों को इधर-उधर कर जैसे तैसे निकलवाया। अब जब तक यह भुजा बंद रहेगी तब तक अजमेर वासियों को इसी तरह यातायात जाम की परेशानी झेलनी पड़ेगी। इससे बढ़िया स्मार्ट सिटी और किसे कहा जा सकता है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved