For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167373542
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

कोरोना योद्धा: राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा पत्रकार परिचर्चा का आयोजन कल

Post Views 551

March 20, 2021

जिले के चुनिन्दा मुख्य पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार होंगे शामिल

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा पत्रकार परिचर्चा का आयोजन कल



जिले के चुनिन्दा मुख्य पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार होंगे शामिल




ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा इस साल की दूसरी पत्रकार परिचर्चा का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11 बजे प्रतापगढ़ के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में फोरम के अध्यक्ष अनिल सक्सेना की अध्यक्षता में होगा। फोरम के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश पालीवाल एवं प्रभारी संदीप माली ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थान में कार्यरत पत्रकारों के वैचारिक क्रांति का रजिस्ट्रड मंच राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम  राजस्थान के प्रत्येक जिले में पत्रकार परिचर्चा का आयोजन कर रहा है।






इस कड़ी में 20 फरवरी को जयपुर के होटल जयपुर अशोक में साल की पहली पत्रकार परिचर्चा हुई थी जिसमें जयपुर संभाग के चुनिन्दा मुख्य पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार शामिल हुए थे । इस वर्ष की दूसरी पत्रकार परिचर्चा का आयोजन प्रतापगढ़ में किया जा रहा है जिसकी सभी तैयारी की जा चुकी है। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2011 में जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में हुई फोरम की पहली पत्रकार परिचर्चा में तत्कालीन सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के साथ ही तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष , सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त, वरिष्ठ पत्रकारों और प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए पत्रकारों ने भाग लिया था ।





इसके बाद कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, दौसा, माउन्ट आबु, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के कई जिलों में पत्रकार परिचर्चाओं का प्रतिवर्ष आयोजन किया गया । दिल्ली के कॉस्टिटयूशन क्लब में फोरम की राष्ट्रीय पत्रकार परिचर्चा का भी आयोजन हुआ।  फोरम के सचिव हेमंत साहू ने बताया कि 20 फरवरी से जयपुर के होटल जयपुर अशोक से साल 2021 की पहली पत्रकार परिचर्चा का आयोजन किया । इस परिचर्चा में जयपुर संभाग के चुनिन्दा आमंत्रित पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार शामिल हुए । प्रतापगढ़ में इस साल की दूसरी पत्रकार परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है ।  




इसके बाद प्रत्येक तीन माह में प्रदेश के सातों संभागों में पत्रकार परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा । इन पत्रकार परिचर्चाओं में पत्रकारिता और समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फोरम एक क्लब की तरह से कार्य कर रहा है जिसमें प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों के साथ ही विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पदाधिकारी पत्रकार भी शामिल है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved