For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170240627
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

कोरोना योद्धा: बीडीओ की आईडी हैक कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 13 जिलों में लाखों रुपए का गबन करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Post Views 171

July 25, 2022

मुख्य अभियुक्त शीशपाल उर्फ सुभाष जाणी को जिला कारागृह जैसलमेर से प्रोडक्शन वारंट के जरिए किया गिरफ्तार

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में आईटी एक्सपर्ट की सहायता से करोड़ों रुपए के गबन के मामले में  पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शीशपाल उर्फ सुभाष जाणी निवासी राजीव नगर बरजासर थाना लोहावट जिला जोधपुर को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया और उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में एसएसओ आईडी को हैक करके लाखों और करोड़ों रुपए के गबन किए जा रहे हैं। फरवरी माह में पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के बीडीओ द्वारा इस मामले में परिवाद दर्ज कराया था मामले में प्रकरण संख्या 84 बटा 22 धारा 420, 66 सी, 66 डी,आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था जिसने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में इस मामले में एक संगठित गिरोह द्वारा कार्य करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेगा में मेट का काम करते हैं इनके पास एसएसओ आईडी होती है जिससे यह लिंक मोबाइलों के नंबरों को बदलकर अपने चुनिंदा नंबर डाल देते हैं, जिन पर ओटीपी आने लगता है और यह पैसों का गबन शुरू कर देते हैं। पूर्व में पकड़ा गया आरोपी जोधपुर निवासी खोजा राम जाणी है। जिसने 4 लाख 68000 रुपये का गबन किया था। अभी 10 जिलों में और सर्च अभियान स्थानीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। यह बहुत बड़ा गबन का मामला है जिसमें कई खुलासे होंगे। यह सभी लोग संगठित होकर एक्सपर्ट की सहायता से राजकीय राशि का गबन कर रहे थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved