Post Views 01
March 18, 2026
प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग
प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। इससे विभाग के अधिकारी इतने डरे हुए हैं कि वे फाइलों में कोमा लगाने से भी डर रहे हैं। कहीं कोमा गलत तो नहीं लग गया है। मेरे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फाइलों में अब कोमा को भी दोबारा चेक करने लगे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि तुम भी डरो। रिटायर्मेंट के बाद भी अफसर जेल में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम में गलती नहीं करनी है। बस सेवा कार्य करें, यही समझाने आया हूं।
मंत्री चौधरी ने बुधवार को अजमेर के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने प्रदेश में हो रहे पानी के अवैध कनेक्शन पर कहा कि यह एक बड़ी कैंसर बीमारी है, जिसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि मार्च 2028 तक अजमेर में 24 घंटे पानी देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सिस्टम डवलप किया जा रहा है। अजमेर शहर के लिए 400 करोड़ रुपए भी दिए जा रहे हैं। इन सभी कामों के वर्कऑर्डर अप्रेल तक जारी कर दिए जाएंगे। इसमें अधिकारियों के कारण ढिलाई हुई है, उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
मंत्री कन्हैया लाल ने कहा कि जलदाय विभाग निजी हाथों में नहीं जाएगा। यह सेवा कार्य है। पानी का बिल एक साथ कई महीनों के भेजने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक साथ पेनल्टी के साथ बिल भेजा जा रहा है, जिसको जनता भुगत रही है। जो समय पर बिल नहीं दे रहे और जो कंपनियों से मिले हुए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पिछले अधिकारियों के कारण यह परेशानी आई और इस प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा।
मंत्री कन्हैया लाल ने कि पूर्व मंत्री सांवर लाल जाट ने राजस्थान में पानी लाने सहित कई अनूठे काम किए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद करीब एक हजार करोड़ रुपए की बड़ी पाइप लाइन के 165 करोड़ का वर्कऑर्डर सिंचाई विभाग को जारी कर दिया। दिसंबर 2027 तक 500 मीटर पानी का लेवल उठाने के लिए भी काम शुरू कर दिया है। पहले 72 घंटे में पानी आता था। हमारी सरकार आने के बाद अजमेर में 48 घंटे में पानी देने का काम शुरू किया है। बाकी कुछ क्षेत्र में सुधार करने का काम जारी हैं।प्रदेश में पानी के अवैध कनेक्शनों पर मंत्री कन्हैया लाल ने कहा कि यह सबसे बड़ी कैंसर जैसी बीमारी है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों सहित अजमेर में आए नए एसपी को ऐसे आदतन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध कनेक्शन के मामलों में मिलीभगत करने वाले निचले अधिकारियों के खिलाफ भी अलग से प्लान तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 दिन पहले पूरे राजस्थान के कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इसमें उन्होंने पेयजल की समस्या दूर करने और मेंटेनेंस के निर्देश दिए थे। सीएम भजन लाल शर्मा ने दौ सौ करोड़ से ज्यादा का बजट जारी करते हुए वर्कऑडर भी जारी किए हैं। साथ ही सभी जिलों को एक करोड़ रुपए इमरजेंसी के लिए जारी किए गए। इसके अलावा 25 लाख जल जीवन मिशन के तहत मेंटेनेंस सहित अन्य समस्याओं के लिए जारी किए। पिछली सरकार ने जल जीवन मिशन का 40 प्रतिशत ही काम किया मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा- जल जीवन मिशन योजना जब चालू हुई थी, उस समय राजस्थान में कांग्रेस सरकार थी।
यह काम मार्च 2024 से पहले पांच साल में पूरा करना था। केंद्र सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपए का बजट रखा था। पांच साल बाद जब हमारी सरकार आई तो 40 प्रतिशत काम पिछली सरकार ने किया था। वहीं जो काम करना चाहिए था, उसकी मॉनिटरिंग सही नहीं हो पाई। इसके कारण उसमें भ्रष्टाचार हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved