For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121194329
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

अजमेर न्यूज़: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत,

Post Views 01

March 18, 2026

परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, फैक्ट्री के एक पार्टनर गिरधारीलाल नागर ने मृतक के साथ कार्य करने वाले मजदूर को लेकर छुपा दिया

नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत,

परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, फैक्ट्री के एक पार्टनर गिरधारीलाल नागर ने मृतक के साथ कार्य करने वाले मजदूर को लेकर छुपा दिया

नावां क्षेत्र राजस गोविंद में 27 वर्षीय मजदूर सूरज गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सांभर-नावां सड़क मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।मृतक सूरज गुर्जर सांभरलेक थाना क्षेत्र के तोद गांव का निवासी था और राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार सूरज की मौत नाइट ड्यूटी के दौरान नमक में दबने से हुई, लेकिन घटना की सूचना परिवार को समय पर नहीं दी गई। फैक्ट्री संचालकों ने सुबह सूचना दी, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर की कॉपी करीब 6 घंटे बाद दी गई।घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर नावां एडिशनल एसपी, डीएसपी और थाना अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री के पार्टनर गिरधारी नागर मजदूरों को मौके से दूसरी जगह ले गए, जिससे घटना की सच्चाई छुपाई जा सके।मौके पर पहुंचे डीएसपी ने परिजनों को एफआईआर पढ़कर सुनाई और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता के लिए साथ ले गए।इधर, परिजनों ने मृतक के शव को बिना बर्फ के फैक्ट्री परिसर में पड़े रहने पर नाराजगी जताई और आर्थिक सहायता की मांग की।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved