For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121198625
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला ,

Post Views 01

March 18, 2026

कैदियों ने जेल प्रहरी की साथ की गाली गलौज वर्दी पकड़ कर खींची,कैदी लोकेश, सबिर, अफ़रीद और लोकेश चौधरी के खिलाफ राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , वार्ड संख्या चार डिस्पेंसरी के पास हुआ पूरा घटनाक्रम अनावश्यक घूमने पर मना करने पर कैदियों ने जेल प्रहरी की साथ की गाली गलौज वर्दी पकड़ कर खींची,कैदी लोकेश, सबिर, अफ़रीद और लोकेश चौधरी के खिलाफ राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

अजमेर के केंद्रीय कारागार  में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी द्वारा चार बंदियों पर लड़ाई झगड़ा रोकने पर धक्का-मुक्की करने और वर्दी खींचने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल प्रहरी की शिकायत पर राज कार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद बंदियों के विरूद्ध  मुकदमा दर्ज लिया है।  

सिविल लाइन थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया कि जेल प्रहरी मातु सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जेल प्रहरी ने बताया कि 15 मार्च को जेल बैरिक के वार्ड संख्या 13 में निरुद्ध विचाराधीन बंदी शब्बीर वार्ड संख्या चार से जेल डिस्पेंसरी में उपचार
के लिए आया था। तभी वहीं पर पहले से बंदी लोकेश चौधरी और लोकेश बीमारी का बहाना कर सेल से बाहर निकले हुए थे। बंदी शब्बीर को सामने देखकर दोनों बंदी गाली गलौज और हाथापाई करने लग गए।  जेल प्रहरी ने बताया कि बंदियों को लड़ाई झगड़ा  करने से रोकने की कोशिश कर रहा था तभी बंदियों के झगड़े की आवाज सुनकर वार्ड संख्या 2 से बंदी अफरीद उर्फ गोली वहां पहुंचकर बंदी लोकेश से झगड़ा करने लग गया। जब आपस में चारों बंदी लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिन्हें छुड़वाया तो बंदियों के द्वारा उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए वर्दी खींच कर पकड़ ली। बंदियों ने उसके साथ गाली गलौज की आवाज सुनकर अन्य स्टाफ वहां पहुंच गया। 
जेल प्रहरी ने बताया कि बंदी लोकेश चौधरी और लोकेश, अफरीद उर्फ गोली और शब्बीर एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे और बैरिक में बंद होने से मना कर दिया। जेल पहरी ने आरोप लगाया कि बंदियों ने लड़ाई झगड़े के दौरान राज कार्य में बाधा पहुंचाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved