For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121199040
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

Post Views 01

March 18, 2026

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना

अजमेर, 18 मार्च। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजस्थान दिवस समारोह की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार सायंकाल पुष्कर स्थित विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धामय महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें जल संसाधन एवं आयोजना विभाग मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर ब्रह्मा भगवान की आरती की तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
 कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं की विशाल संख्या के बीच महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा । महाआरती का संचालन श्री लक्ष्मी निवास वशिष्ठ, श्री कृष्ण गोपाल वशिष्ठ एवं श्री वैभव वशिष्ठ सहित अन्य पुरोहितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक किया गया।
  इस अवसर पर मंत्री श्री रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान दिवस हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है तथा ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री रावत ने संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश बच्चानी, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved