For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121115010
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात

Post Views 01

March 17, 2026

 देवनानी ने  खरेखड़ी विद्यालय में नव निर्मित कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का किया लोकार्पण, साइकिल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात

 देवनानी ने  खरेखड़ी विद्यालय में नव निर्मित कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का किया लोकार्पण, साइकिल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

अजमेर, 17 मार्च । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरेखड़ी में पीएबी योजनान्तर्गत 87.99 लाख रुपए की लागत राशि से नव निर्मित 4 कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला कक्ष का  का लोकार्पण किया। साथ ही विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उन्हें विद्यालय आवागमन में सुविधा प्रदान कर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया।
  
  विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि विद्यालयों में विकास कार्य से बच्चों के चेहरों पर रौनक आ जाती है। उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का है और बिना वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगात्मक शिक्षा संभव नहीं है। इन अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।
    
 श्री देवनानी ने शिक्षकों से निष्ठा, समर्पण एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय के परिणाम प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की कार्यशैली का प्रत्यक्ष मूल्यांकन होते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षक समय पर विद्यालय आएं तथा प्रत्येक कक्षा में कमजोर एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दें। सभी विद्यार्थी आदर्श नागरिक बन सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में विज्ञान के साथ सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभाव का समावेश भी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों से विद्यालय में मिली शिक्षा की जानकारी लें तथा गृहकार्य की नियमित निगरानी करें।

श्री देवनानी ने कहा कि वर्षा से प्रभावित विद्यालय भवनों की मरम्मत, नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण तथा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट प्रावधान किए गए हैं और विधायक कोष से भी सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अजमेर में शीघ्र ही साइंस पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, नवाचार और समझ विकसित होगी।

कार्यक्रम में  जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीमती दर्शना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्री गोविंद नारायण शर्मा, शिक्षक, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved