Post Views 01
March 17, 2026
जय श्री चामुंडा माता की.... करने वाली भी माँ चामुंडा,कराने वाली भी माँ चामुंडा.... सभी माता के भक्तो को आने वाले चेत्र नवरात्री की हार्दिक बधाई, शुभकामनायें ओर मंगल कामनाये...
चामुंडा माता मंदिर कमेटी बोराज के अनुसार विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026 गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! माता का स्नान व श्रृंगार पुजारी श्री उगमा सिंह जी, पुजारी श्री धन्ना सिंह जी, ओर महेन्द्र सिंह रावत के द्वारा सुबह 3:00 बजे से ही होने लग जाएगा!माता के मंदिर में घट, कलश, एवं नवरात्र स्थापना की सुबह 7:15 बजे से प्रारम्भ होगी उसके तत्पश्चात माताजी की मंगला आरती होगी.... नवरात्र में 9 दिन तक सुबह 9:00 बजे व दोपहर 12:00 बजे जोत से तलवारो के साये मे जो की पूर्ण मंदिर परिसर में घुमाई जाती है से महाआरती की जाएगी!! जिसके दर्शन मात्र से ही भक्तों की पीड़ा दुख समाप्त हो जाते हैं . जिसमें माता का शंक, त्रिशूल, तलवार,झालर, ढ़ोल ओर नगाड़ो, सभी से सुसज्जित होकर पूर्ण मंदिर परिसर के अंदर घूमने के तत्पश्चात माताजी की आरती, शक्ति मंत्र, स्तुति, गुरुमन्त्र, जयकारे प्रतिदिन बोले जाते है जिसमें मुख्यतः चामुंडा मंदिर कमेटी बोराज और समस्त ग्रामवासी द्वारा बोली जाती है।
इस नवरात्र में माताजी का स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार किया जाएगा जिसको की महाचंडी हवन जो अक्टूबर माह में चामुंडा माता मंदिर परिसर मे हुआ था,उसमें सिद्ध करके पहनाया गया था।
श्री चामुंडा माता मंदिर में ही स्थित गंगा कुंड के गंगाजल से ही श्री चामुंडा माता का स्नान,श्रृंगार और पूजा पाठ की जाएगी।
27 मार्च शुक्रवार नवमी को माता जी का हवन है जो की रात्रि में 10:00 बजे प्रारंभ होकर पूरे पाठ होने तक रात्रि में चलेगा और 28 मार्च शनिवार को माता का आम भंडारा माता जी के परिसर में ही किया जाएगा। जिसमें विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे और परोसे जाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved