Post Views 01
March 17, 2026
राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर राजस्थानी संस्कृति को लेकर कई शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में राजस्थान की धरोहर एवं संस्कृति को दर्शाते हुए गीत, संगीत, कालबेलिया नृत्य, कविता पाठ आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी को राजस्थान की रंगीली संस्कृति से सराबोर कर दिया तथा वीर भूमि राजस्थान के वीर सपूतों को स्मरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र खन्ना, विभागाध्यक्ष (पीएसएम) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुनील माथुर , डॉ. हेमेशवर हर्षवर्धन, डॉक्टर मनीराम कुमहार , डॉ. दीपा , डॉ. गरिमा तथा वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रंजना , डॉ. आभा भारद्वाज , डॉ. एम.पी. शर्मा , डॉ. श्याम भूतडा , डॉ. पूनम , डॉ. दीप्ति, डॉ मीना शर्मा , डॉ. लोकेश अग्रवाल, डॉक्टर लोकेश ,डॉक्टर भैरव लाल जाट आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेश मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved