For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121115071
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।  

Post Views 01

March 17, 2026

वाहन बॉडी निर्माण ईकाई पर हुई कार्यवाही बिना बॉडी बने पंजीकृत वाहन किए जब्त

वाहन बॉडी निर्माण ईकाई पर हुई कार्यवाही
बिना बॉडी बने पंजीकृत वाहन किए जब्त

अजमेर, 17 मार्च। परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।  

जिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग अजमेर के द्वारा दो उड़नदस्तों के साथ मुख्यालय की गठित टीम के साथ वाहन बॉडी निर्माता एसबी ग्रुप इंजीनियरिंग ग्राम लबाना मांगलियावास पर आकस्मिक छापेमार जांच कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण ईकाई के परिसर में बॉडी निर्माण के लिए 13 भार वाहन खड़े पाए गए। इनमें से 4 वाहनें चैसिस के रुप में खड़ी पाई गई। यहां 9 वाहनों की बॉडी निर्माणधीन पाई गई। समस्त 13 वाहन दौसा एवं चित्तौड़गढ़ कार्यालयों में पंजीकृत पाई गई। इनकी नम्बर प्लेट तैयार स्थिति में पाई गई। 

उन्होंने बताया कि वाहन की बॉडी के निर्माण के बिना वाहन पंजीकृत पाए जाने के कारण 4 वाहनों को मांगलियावास थाने में सीज किया गया। बॉडी निर्माण का कार्य किए जा रहे 9 वाहनों को बॉडी निर्माता के परिसर में ही सीज तथा सुपुर्दगी निर्माता के कार्मिक को दी गई। प्रकरण का निस्तारण होने तक इन 9 वाहनों को वर्तमान स्थिति में सुरक्षित रखने के लिए पाबन्द किया गया। 

उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा संपूर्ण परिसर एवं वाहनों की फोटोग्राफी तथा विडीयोग्राफी की जाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। बॉडी निर्माता को माह जनवरी में ही ट्रेड सर्टिफिकेट जारी किया गया है। भारी वाहनों के पंजीयन से पूर्व नियमानुसार प्रोटोटाईप के अनुरुप बॉडी निर्माण करना आवश्यक है। बॉडी निर्माण के पश्चात वाहन का परिवहन निरीक्षक के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाता है। भौतिक सत्यापन में वाहन एवं बॉडी निर्धारित प्रोटोटाईप अनुसार पाई जाने पर ही वाहन का पंजीयन किया जा सकता है। वाहन के बॉडी निर्माण के बिना वाहन का पंजीयन गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है। निरीक्षण दल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए विस्तृित जांच रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर को प्रस्तुत की जाएगी। 

निरीक्षण दल में मुख्यालय की टीम जिला परिवहन अधिकारी श्री महेश चंद शर्मा एवं श्री संजय शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्री नवनीत बाटड शामिल थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved