Post Views 01
March 17, 2026
मुंहपका-खुरपका रोग टीकाकरण अभियान,जिलेभर में पशुओं को लगेंगे टीके
अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि मुंहपका-खुरपका रोग टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ जिले में सभी स्थानों पर समारोह पूर्वक किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम अजमेर में श्री पुष्कर गौ आदि गौशाला लोहागल तथा श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गौमाता का विधिवत पूजन कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभिमान के अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका रोग की जानकारी से पशुपालकों को अवगत करवाया गया। अभियान में पशुपालकों के नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होने पर उसे दर्ज करने पर ही टीकाकरण की कार्यवाही पूर्ण होने के बारे में जानकारी दी गई।
श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में समारोह विधायक अजमेर दक्षिण श्रीमती अनीता भदेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री हेमन्त सुनारीवाल, पशुपालक संघ से श्री गोरधन गुर्जर, श्री मोहनलाल, गौशाला पदाधिकारी श्री गिरधारी, श्री मंगल, स्थानीय पशुपालक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
डॉ. नवीन परिहार ने विधायक श्रीमती भदेल का पशु चिकित्सालय पहाड़गंज को को प्रथम श्रेणी चिकित्सालय में क्रमोन्नत किए जाने का तथा पशु चिकित्सालय को भूमि आवंटित करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। टीकाकरण अभियान से जुड़ी जानकारी व पशुपालन विभाग की योजनाओ के बारे में अवगत करवाया।
विधायक श्रीमती भदेल ने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण करवाने की अपील की। इसके महत्व के बारे में सभी को बताया। उन्होंने पशुपालन विभाग को अपनी सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उनका लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया।
डॉ. परिहार ने बताया कि श्री पुष्कर गौ आदि गौशाला में समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरीता गैना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। श्रीमती सरिता गैना ने पशुपालन में महिलाओं को भुमिका के महत्व के बारे में बताया। महिलाओं से अधिक-अधिक इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही पशुपालन विभाग को सभी योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में अजमेर देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत एवं देहात अध्यक्ष नागौर श्रीमती सुनीता माहेश्वरी की गरीमामयी उपस्थित भी रहीं। श्री जीतमल प्रजापत ने सभी पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का टीकाकरण करवाने एवं पशुपालन विभाग का ओटीपी देने में भी सहयोग करने की अपील की।
श्रीमती सूनीता माहेश्वरी ने पशुपालन विभाग से निराश्रित गौवंश की समस्या निराकरण के लिए बधियाकरण करने पर जोर दिया। पशुपालकों को मुंहपका-खुरपका रोग की भयावहता और टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी। डॉ. नवीन परिहार ने विभाग द्वारा उपलब्ध करवाएं जा रहे सेक्स सॉर्टेड सीमन की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के पश्चात श्री पुष्कर गौ आदि गौशाला में डॉ. कपिल चोपडा, डॉ. सपन गोस्वामी की देखरेख में श्री सुभान मल, श्री भुवनेश, श्रीमती शिवानी व अन्य कार्मिकों ने टीकाकरण किया। श्री सीता गौशाला में डॉ. कविता चौहान, डॉ. चक्रवर्ती सिंह बीका, डॉ. नीतू अरोड़ा की देखरेख में श्री योगेश, श्रीमती मोनिका व अन्य कार्मिकों ने गौशाला में गौवंश का टीकाकरण किया। श्री पुष्कर गौ आदि गौशाला से सचिव श्री सजंय अग्रवाल एवं श्री अशोक पंसारी भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved