For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121108347
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन,

Post Views 31

March 17, 2026

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पूरा परिसर कराया खाली, बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी, जांच के बाद फिर नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध 

राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन,
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पूरा परिसर कराया खाली, बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी, जांच के बाद फिर नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध 

मंगलवार को राजस्थान उच्च न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद अजमेर जिला न्यायालय के नए भवन में भी सुरक्षा एजेंसियों ने पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया।
सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते सिविल लाइन थाना पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड,सीआईडी और डॉग स्क्वायड की टीम जिला न्यायालय पहुंची।  पुलिस ने न्यायालय परिसर से वकीलों और मुवक्किलों को बाहर निकाल कर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की।
काफ़ी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में हालांकि पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशाशन ने राहत की सांस ली।

अजमेर जिला बार एसोसिएशन सचिव रूपेंद्र परिहार ने बताया कि हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर जिला न्यायालय में सर्च ऑपरेशन चलाया है ।हालांकि तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पूर्व में भी अजमेर जिला कलेक्ट्रेट, न्यायालय और दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसका मुकदमा भी दर्ज है लेकिन धमकी देने वालों का कोई पता नहीं लग पाया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved