Post Views 01
March 17, 2026
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान अजमेर(राज.) बालकों ने पाकिस्तान बॉर्डर "साँचू पोस्ट" का किया भ्रमण ,अजमेर से 13 कब 5 बुलबुल हुए सम्मिलित
अजमेर - भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में दिनांक 10 से 14 मार्च रिड़मलसर बीकानेर पर नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया।
सी ओ स्काउट अजमेर नरेंद्र खोरवाल ने बताया कि भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में रिड़मलसर बीकानेर पर आयोजित नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव में अजमेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चचियावास का चयन हुआ है जिसमें यूनिट लीडर अक्षय कुमार परिहार व फ्लॉक लीडर संध्या मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के 13 कब व 5 बुलबुल ने सहभागिता की।
सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी के अनुसार इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कब बुलबुल जिन्होंने नेशनल अवार्ड जिसे गोल्डन एरो कहते हैं, उत्तीर्ण छात्रों ने भाग लिया। इस अवार्ड रैली में मोगली की कहानी, लोकगीत लोक नृत्य, तारा की कहानी, शिक्षा मेला, बाल मेला, छक्के के गीत, बड़ी सलामी, बुलबुल ट्री, प्रदर्शनी, नाटक - अभिनय जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें अजमेर के कब बुलबुल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। साथ ही स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त मंडल अजमेर, जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव, स्थानीय संघ तोपदड़ा सचिव राजेन्द्र सारस्वत, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर अमित शर्मा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास सचिव बालमुकुंद माहेश्वरी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा व समस्त स्काउट गाइड परिवार ने बधाई और ढेरों शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved