Post Views 01
March 18, 2026
अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त
अजमेर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद रसद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। टीम ने कई दुकानों और ठिकानों से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
अजमेर में एलपीजी गैस सिलेंडर की मारा मारी के बीच जिला रसद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए धोलाभाटा क्षेत्र में सड़क पर रखे 56 एलपीजी सिलेंडर जप्त कर लिए।
जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने बताया कि धोलाभाटा टैम्पों स्टेंड के पास 40 भरे और 16 खाली सिलेंडर नियम विरुद्ध सड़क पर मिले लगभग आधा घंटे बाद आए डिलीवरी बॉय के पास सिलेंडर से जुड़े वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर सिलेंडर जप्त किए गए।सिलेंडर अमरदीप गैस एजेंसी के बताए जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रसद विभाग के अनुसार, अजमेर में छह लाख से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ता हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को लेकर गैस की कमी शुरू हुई। इसके बाद गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन का नियम कर दिया। अब 25 दिन बाद बुकिंग करने पर भी गैस सिलेंडर बुकिंग के 4 दिन बाद मिलने लगा है। युद्ध से पहले अजमेर जिले में रोजाना 12 हजार के करीब सिलेंडर की बुकिंग होती थी, लेकिन अब ये बुकिंग का आंकड़ा 18 हजार के पार हो गया है। जिला रसद अधिकारी नीरज कुमार जैन ने बताया, सभी गैस एजेंसी पर तीन से चार दिन में आपूर्ति होने लगी है। कुछ एजेंसी तो अगले दिन ही डिलीवरी दे रही हैं। एक सप्ताह पहले करीब सौ शिकायतें रोजाना मिलती थी। अब 15 शिकायतें रह गई हैं। वहीं इनमें से अधिकांश तो केवाईसी से संबंधित हैं। अगले एक सप्ताह के गैस सप्लाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved