For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133156642
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश |  Ajmer Breaking News: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन  |  Ajmer Breaking News: तीन नई नियमित ट्रेनों का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी ने अजमेर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, | 

कोरोना योद्धा: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर विप्र सेना करेगी कई कार्यक्रम, विप्र सेना से जुड़ी 40 से ज्यादा महिलाएं

Post Views 21

April 3, 2023

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 से 19 अप्रैल तक बच्चों, महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम के अलावा जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में भी विप्र सेना के पदाधिकारी अपना अहम योगदान देंगे

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर विप्र सेना करेगी कई कार्यक्रम, विप्र सेना से जुड़ी 40 से ज्यादा महिलाएं

अजमेर। अजमेर विप्र सेना ने आगामी 22अप्रैल को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को उत्साह से मनाने तैयारियां शुरू कर दी है। पहली बार विप्र सेना व ब्राम्हण समाज के घटकों के माध्य्म से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सात दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसमें से चार दिवसीय कार्यक्रम विप्र सेना अपने स्तर पर करेगी। विप्र सेना अजमेर के जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा व संयोजक लोकेश मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने व कार्यक्रमों के लिए गौड़ धर्मशाला में सोमवार को विप्र सेना के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई और जन्मोत्सव को उत्साह से मनाने की तैयारी की गई। शर्मा व मिश्रा ने बताया कि इस दौरान जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम तय किए गए। बैठक में सबसे बड़ी खास बात यह रही कि विप्र सेना में महिला शक्ति की भी बड़ी भागीदारी सामने आई है। ब्राह्मण समाज की करीब 40 से ज्यादा महिलाएं विप्र सेना से जुड़ी है, जो भगवान परशुराम महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में  16 से 19 अप्रैल तक बच्चों, महिलाओं व लोगों के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के होने वाले कार्यक्रम तथा जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में भी  विप्र सेना  के पदाधिकारी अपना अहम योगदान देंगे । उन्होंने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल मेले में हमारी मातृ शक्ति के लिए  प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।  मेहंदी प्रतियोगिता, हाउजी, म्यूजिकल चेयर,   महिला बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, पुजारियों द्वारा भी बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, पारंपरिक धोती कुर्ते मंत्र उच्चारण के संग खेली जाएगी। चम्मच रेस, रंगोली प्रतियोगिता होगी। सांस्कृतिक संध्या मेले में विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए जाएंगे। बैठक में शहर अध्यक्ष नरेश मुद्गल,  विनीता जैमन, आभा भारद्वाज, विजयलक्ष्मी पारीक, रमा मिश्रा, भावना शर्मा, मधु भारद्वाज, गायत्री शर्मा, रेखा मिश्रा, प्रमिला पचौरी, मंजरी पारीक  रितु गौड़ व सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved