Post Views 01
February 15, 2026
केसरपुरा गांव में कुएं में मिला युवक का शव, कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला बाहर, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में शव रख कर ग्रामीण वासियों की मांग-मेडिकल बोर्ड से हो पोस्टमार्टम, ताकि मामले में हो सके खुलासा, बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर परिजन मौजूद है जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में,
ग्राम केसरपुरा में रहने वाला 24 वर्षीय अनिल रावत 11 फरवरी को अचानक गायब हुआ जिसका शव गांव के ही कुएं में मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकलवा कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जहां परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सरपंच केसरपुरा शक्ति सिंह रावत ने बताया कि 24 वर्षीय अनिल रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत गांव में रहता है जो ट्रेलर चालक है 11 फरवरी को एक अन्य चालक के साथ गया था लेकिन वापस घर नहीं आया जिसका शव गांव में ही कुएं में मिला है। परिजनों को शक है कि उसकी हत्या की गई है। इसलिए पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया दिया गया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि खुलासा हो सके कि उसके साथ क्या घटनाक्रम हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved