For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118597010
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल प्रशासन एवं सर्जरी विभाग ने किया लायंस का आभार व्यक्त  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: बीकानेर के उभरते बॉलीवुड सिंगर शहजाद अली फ़िल्म धुरंधर के गानों की वजह से बड़ी पहचान बना चुके अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश कर ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ मांगी है। |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड मुख्य सड़क पर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, पान की दुकान के ताले तोड़कर 23000 रुपए की नगदी सहित महंगी सिगरेट गुटके आदि चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 32 साल के हार्ट पेशेंट की मौत पर हंगामा हो गया। |  Ajmer Breaking News: आज 14 फ़रवरी को माध्यमिक व्यावसायिक और उच्च माध्यमिक के लोकप्रशासन विषय की परीक्षा आयोजन के दौरान बोर्ड कमांड कंट्रोल रूम (सीसीटीवी )द्वारा गहनता से निगरानी रखी गई  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में वेद की गूंज: रजत जयंती समारोह में बाबा रामदेव और मंत्री सुरेश रावत की उपस्थिति वेद, संस्कृति और शिक्षा पर विमर्श: रजत जयंती समारोह में गूंजा सनातन संदेश |  Ajmer Breaking News: होलसेल व्यापारी की स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी, 11 फरवरी को हुई वारदात, व्यापारी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों एवं स्कूल पर आई रौनक,ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई, शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ  |  Ajmer Breaking News: फव्वारा चौराहे पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजन के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, | 

अजमेर न्यूज़: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल प्रशासन एवं सर्जरी विभाग ने किया लायंस का आभार व्यक्त 

Post Views 01

February 14, 2026

आई सी यू वार्ड में किया गया दस लाख का नवीनीकरण

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल प्रशासन एवं सर्जरी विभाग ने किया लायंस का आभार व्यक्त 
आई सी यू वार्ड में किया गया दस लाख का नवीनीकरण

लायंस क्लब अजमेर द्वारा जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के सर्जिकल आई सी यू के नवीनीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले लायंस क्लब, लायन दाताओं का सर्जरी विभाग एवं अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सम्मान किया गया । शनिवार को सर्जरी विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ अनिल सामरिया, वरिष्ठ सर्जन डॉ जे सी बेद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद खरे, सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ शिव कुमार बुनकर, वरिष्ठ सर्जन डॉ श्याम भूतड़ा ने लायंस क्लब द्वारा आई सी यू वार्ड में किए गए लगभग दस लाख रुपए के नवीनीकरण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं कार्य में सहयोग करने वाले भामाशाहों का दुपट्टा,माला पहना कर स्मृति स्वरूप पौधा प्रदान किया। डॉ शिवकुमार बुनकर ने स्वागत उद्बोधन करते हुए बताया कि सर्जिकल आईसीयू में अनेक मरीजों की जान बचाने में मदद मिली हैडॉ श्याम भूतड़ा सर्जिकल आई सी यू के इतिहास एवं वर्तमान में सर्जरी विभाग द्वारा किए जा रहे मरीज के हितार्थ नवाचार एवं किये जा रहे अनेक प्रकार के जटिल ऑपरेशंस एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य डॉ अनिल सामरिया ने आशा व्यक्ति की की लायंस क्लब एवं अन्य सामाजिक संस्थाएं अस्पताल के विभिन्न वार्डों  मरीज के हितार्थ गोद ले।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्जरी विभाग में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।डॉ अरविंद खरे ने उच्च श्रेणी के उपकरण प्रदान करने के लिए लाइंस क्लब का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि तोषनीवाल ने अस्पताल प्रबंधन को सेवा अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर  प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि तोषनीवाल, प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन, लायन हेमंत शारदा, लायन रमाकांत बाल्दी, क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन, लायन मनोज वृन्दनी, लायन अनिल बाड़मेरी, लायन नितेश चौधरी, लायन आर पी शर्मा, लायन भानु इसरानी, लायन सुशील खंडेलवाल, लायन अशोक रंगनानी सहित अनेक लायन सदस्य, वरिष्ठ चिकित्सक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । मंच संचालन एवं आभार डॉ कल्पना अग्रवाल ने किया ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved