Post Views 01
February 13, 2026
फव्वारा चौराहे पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजन के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन,
रास्ता जाम कर घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
शुक्रवार को बजरंग दल अजमेर महानगर संयोजक चेतन सैनी के नेतृत्व में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फवारा चौराहे पर रास्ता जाम कर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। बजरंग दल महानगर संयोजक चेतन सैनी ने बताया कि पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने जा रही बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के अजमेर और पुष्कर में लगी बैनर पोस्टर और फ्लेक्स फाड़े जाने की घटना से सनातनियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। अलग-अलग थानों में अज्ञात
असामाजिक तत्वों के खिलाफ दी गई शिकायत के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। इस घटना के विरोध में आज रास्ता जमकर पुलिस को चेताया गया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करें अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा। अनेक स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर जानबूझकर क्षतिग्रस्त किए गए हैं जिसे कोई भी हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा।
गौरतलब कि पुष्कर में भी एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया तो वहीं अजमेर में भी पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया था जिसने पोस्टर फाड़ने की बात कबूल की थी लेकिन बजरंग दल पदाधिकारी का कहना है कि इसके पीछे गहरी साजिश है जिसका पर्दाफाश होना चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved