For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118444883
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव

Post Views 01

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रजत जयंती समारोह में शामिल होकर महामृत्युंजय भगवान के दर्शन करेंगे तथा संत गोविंद देवगिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव

तीर्थ नगरी पुष्कर में ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ द्वारा महाशिवरात्रि, रजत जयंती और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो राममंदिर के कोषाध्यक्ष संत गोविंद देवगिरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली जाएगी। इसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े समारोह में शिरकत करेंगे।शोभायात्रा प्रातः 9.30 बजे गायत्री शक्ति पीठ और गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी। संत गोविंद देवगिरी जी महाराज रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। यात्रा वराह घाट चौक, नगर परिषद, बद्री घाट, मुख्य गऊ घाट, कपड़ा बाजार, ब्रह्म चौक, मुख्य ब्रह्म घाट और उत्तरमुखी हनुमान मंदिर होते हुए ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पहुंचेगी। नया रंगजी मंदिर पर सत्यनारायण रामावत द्वारा महाराज का स्वागत किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। विद्यापीठ के अध्यक्ष आनंद राठी ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रजत जयंती समारोह में शामिल होकर महामृत्युंजय भगवान के दर्शन करेंगे तथा संत गोविंद देवगिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उपाध्यक्ष रामअवतार जाजू और सचिव संदीप झनवर ने जानकारी दी कि 14 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर संत गोविंद देवगिरी जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved