For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118444703
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच 

Post Views 01

February 12, 2026

5 लाख के सोने के आभूषण ले उड़े शातिर बदमाश।

5 लाख के सोने के आभूषण ले उड़े शातिर बदमाश।
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच 

अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत एक महिला को घर में नेगेटिव एनर्जी होने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बेसुध किया और अलमारी से सोने के जेवर लेकर वहां से फरार हो गए। 
महिला का बेटा जब घर पहुंचा और मां को बेसुध पाया तो हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार गहलोतो की डूंगरी निवासी मंजू पत्नी श्रवण सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला मंजू ने बताया कि उसके घर पर दो व्यक्ति सरदार के रूप में आए उन्होंने घर की घंटी बजाई तो उसने दरवाजा खोला तो दोनों ने पानी मांगा  जिसके बाद वह पानी लेने अंदर चली गई। मंजू ने पुलिस को बताया कि जब वह पानी लेकर आई तो दोनों घर के अंदर आ चुके थे। दोनों ने उसे एक कार्ड दिया और कहा कि इस पर फूंक मारिए हमें आपके घर  में नकारात्मक एनर्जी महसूस हो रही है।
मंजू ने बताया कि वह काला जादू में विश्वास रखती थी इसी कारण उसने कार्ड पर फूंक मारी तो उसे चक्कर आने लग गए और वह बेसुध हो गई।  इसके बाद दोनों बदमाशों ने उससे कहा कि उसकी अलमारी में उनका सामान रखा हुआ है, वह हमें दे दे। महिला ने बताया कि उसने अलमारी खोली और डेढ़ तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र, कान की झुमरी और दो तोले की चेन निकाल कर उन्हें दे दी। 
जब उसका बेटा घर आया और उसने उठाया तो लुट का पता चला। उसके बाद तुरंत अलवर गेट थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved