For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118453409
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान

Post Views 01

February 12, 2026

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यहां चरने आने वाली गायें प्लास्टिक खाकर दम तोड़ रही हैं।

पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान

अजमेर/पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर के खरेकड़ी रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड (कचरा संग्रहण केंद्र) की स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां नगर परिषद क्षेत्र का कचरा लगातार डाला जा रहा है, जिससे प्लास्टिक के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। आरोप है कि केवल नगर परिषद का ही नहीं, बल्कि आसपास की होटल, रिसॉर्ट और गुलकंद फैक्ट्रियों का अपशिष्ट भी ट्रैक्टरों में भरकर इसी स्थल पर खाली किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यहां चरने आने वाली गायें प्लास्टिक खाकर दम तोड़ रही हैं। क्षेत्रवासी जितेंद्र रावत ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार ट्रेचिंग ग्राउंड की स्थिति देखी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाने की कोशिश भी की। उनका दावा है कि पिछले पांच-छह दिनों में उन्होंने यहां करीब छह गायों को मृत अवस्था में देखा है।

वहीं सुनील रावत का कहना है कि केवल नगर परिषद ही नहीं, बल्कि निजी प्रतिष्ठानों का कचरा भी यहां डाला जा रहा है, जिससे समस्या और विकराल हो गई है। क्षेत्रवासी सुनील गुर्जर ने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में गौ माता पूजनीय है और हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है, ऐसे में गायों की यह दुर्दशा अस्वीकार्य है।

इस बीच, स्वयंसेवी संस्था एनिमल केयर सोसाइटी भी सक्रिय है। संस्था से जुड़े रोहित गुर्जर ने बताया कि प्लास्टिक खाने से गायों की आंतों में अवरोध हो जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। कई बार गायों के पैरों में तार फंस जाते हैं या स्टील के ढक्कन गले में अटक जाते हैं। ऐसे मामलों में संस्था की टीम मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं को अपनी गौशाला में लाकर उपचार करती है।

मामले को लेकर जब पुष्कर एसडीएम गुरु प्रसाद तवर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा से चर्चा की है और जल्द ही टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही गायों को कचरा स्थल से दूर रखने और ट्रेचिंग ग्राउंड को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया भी की गई है और स्थिति सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

फिलहाल, ट्रेचिंग ग्राउंड की बदहाल स्थिति ने पर्यावरण और मूक पशुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved