Post Views 01
February 12, 2026
राज्य सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा सदन में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से साझा करने के लिए
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान की सातवीं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को बजट के प्रमुख बिंदुओं, राज्य पर इसके प्रभाव एवं संगठन की दृष्टि से विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि यह बजट "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की भावना पर आधारित बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। चतुर्वेदी ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत और विकसित राजस्थान की आधारशिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों को इसमें समाहित किया गया है। कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास को गति देना है।
उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं के लिए 'लखपति दीदी' जैसी योजनाएं शामिल की गई हैं। साथ ही प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा राइट टू हेल्थ को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि इस बजट में सभी प्रदेशवासियों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान है। ऐसे में विपक्ष द्वारा राइट टू हेल्थ को लेकर किया जा रहा हंगामा निराधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले राइट टू हेल्थ बिल तो लाई, लेकिन उसे प्रभावी रूप से लागू नहीं कर सकी। यहां तक कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आयुष्मान योजना का लाभ भी प्रदेशवासियों को नहीं मिल पाया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत व समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम निरन्तर प्रयासरत हैं। विकसित राजस्थान@2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए इस विकास यात्रा में गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति (ज्ञान) की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने सेवा, समर्पण तथा सुशासन को प्राथमिकता दी है।
यह बजट भी इन्हीं विकास स्तम्भों को आधार बनाकर विकसित राजस्थान/2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह बजट प्रदेश को संकल्प से सिद्धि, नीयत से नीति तथा आकांक्षा से उपलब्धि की ओर अग्रसर करने वाला बजट है।
प्रेस वार्ता के दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी विक्रम सिंह, रचित कच्छावा, अनीश मोयल आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved