For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118442168
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग       

Post Views 01

February 12, 2026

मिलेट्स से बने भोजन भी कार्यक्रम में आए हुए करीब 500 प्रतिभागियों ने स्वाद चखा जिसे सभी  प्रतिभागियों द्वारा बहुत पसंद किया गया ।

मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग                      

  12 फरवरी  2026 गुरुवार को अजमेर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के द्वारा ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया । जिसके तहत प्रातः 7 से 9 बजे तक पुरानी चौपाटी से लेकर अर्बन हाट वैशाली नगर तक वॉकेथोन का आयोजन गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । वॉकेथोन में पोस्टर प्रर्दषन कर मिलेट्स के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । मेले का मुख्य कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अजमेर जोन डॉ. संपत सिंह जोधा, प्राचार्य जेएलएन मेडिकल कॉलेज डॉ. अनिल सामरिया तथा अधीक्षक जेएलएन अस्पताल डॉ. अरविंद खरे , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  ज्योत्स्ना रंगा उपस्थित रहे । साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगीत गाने को लेकर जारी  प्रोटोकॉल की पूर्ण पालन करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी कार्यक्रम बना, मेले के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सभी छः छंद गाकर बंकिम चंद्र चटर्जी के योगदान को याद किया गया । कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को मोटे अनाज से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक किया गया ।  मिलेट्स जैसे ज्वार बाजरा रागी आदि को दैनिक जीवन में उपयोग में लेने की जानकारी प्रदान की गई । खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अजय मोयल,  दीपक कुमार सिंधी , राजेश त्रिपाठी , केसरीनंदन शर्मा ,राजेंद्र शर्मा,आनंद कुमार के द्वारा मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । मुख्य कार्यक्रम में डॉ. मोक्षराज ने मंच का प्रभावी संचालन किया व अमेरिका में ग्लूटन, मूंगफली व मैदा से निर्मित खाद्य पदार्थों के खाने से उत्पन्न दुष्प्रभावों की भयावहता से परिचित करवाया । इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स (श्री अन्न) की स्टाल भी लगाई गई कार्यक्रम के अंत में मिलेट्स से बने भोजन भी कार्यक्रम में आए हुए करीब 500 प्रतिभागियों ने स्वाद चखा जिसे सभी  प्रतिभागियों द्वारा बहुत पसंद किया गया ।  मेले में अजमेर जिले में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी  संतोष बिश्नोई,  अशोक मीणा, केपी भारद्वाज, दशरथ राठौड़, असमा खातून , ममता चौधरी, संजय वर्मा,  कुलदीप चौधरी,  सांवरमल नेहरा, प्रदीप कुमार जाटव, दीपेश मीणा, मूलचंद मीणा उपस्थित रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved