For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118351975
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत |  Ajmer Breaking News: बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा |  Ajmer Breaking News: बुधवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक सफेद कोट पहनकर जबरन चिकित्सक कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। |  Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  | 

अजमेर न्यूज़: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित

Post Views 01

February 11, 2026

अजमेर में 146 स्काउट, 84 गाइड, 15 रोवर, 42 रेन्जर  कुल 287 हुए राज्य पुरस्कार के लिए चयनित , मुख्य समारोह में जाने का 8 को मिला मौका

जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित 

अजमेर में 146 स्काउट, 84 गाइड, 15 रोवर, 42 रेन्जर  कुल 287 हुए राज्य पुरस्कार के लिए चयनित. मुख्य समारोह में जाने का 8 को मिला मौका.

अजमेर से दया मेघानी राज्यपाल द्वारा मैडल ऑफ मेरिट से हुई सम्मानित 

अजमेर ,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान मे राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली का आयोजन राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा  में संपन्न हुआ। सी ओ स्काउट अजमेर नरेंद्र कुमार खोरवाल ने बताया की स्काउट गाइड  विभिन्न शिविरों में भाग लेकर और प्रशिक्षण के पायदानों को पूरा कर परीक्षा उत्तीर्ण करते है। ऐसे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को अनेक चरणों से गुजर कर अंतिम में राज्य का सर्वोच्च अवॉर्ड राज्य पुरुस्कार अवार्ड महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

इनका हुआ जिले से चयन, महामहिम राज्यपाल अवॉर्ड से हुए सम्मानित -

इसी क्रम में अजमेर जिले से वर्ष 2025-26 में महामहिम राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित हेतु 4 स्काउट एक रोवर जिनमें हिमालय वुड बैज स्काउटर रामदेव कालेल के नेतृत्व में रा उ मा वि सराधना से अजय परोदा, अंशुमान, जयदेव, कमलेश व गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद से आदित्य गुर्जर का चयन हुआ है।

सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी ने बताया कि गाइड विभाग में अजमेर में तमन्ना चौधरी, पद्मिनी ओपन गाइड कंपनी किशनगढ़, रागिनी गर्ग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद, सुम्बुल निशा वसुंधरा ओपन रेंजर टीम अजमेर से चयन हुआ है। 


दया मेघानी राज्यपाल द्वारा मैडल ऑफ मेरिट से सम्मानित - सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने बताया कि संगठन में निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के चलते अजमेर से पूर्व राज्य संगठन आयुक्त दया मेघानी को मेडल ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया मेडल ऑफ मेरिट एवं राज्यपाल द्वारा सम्मानित होना अजमेर जिले के लिए बहुत गौरवान्वित करने वाले पल हैं।
सभी को महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा अपने कर कमलों से अवॉर्ड दिया गया।

इस मौके पर जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव, जिला कमिश्नर गाइड एवं सीबीईओ पीसांगन वीणा अग्रावत, स्थानीय संघ पीसांगन सचिव नंदकिशोर वैष्णव, सचिव किशनगढ़ वीरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव नसीराबाद उषा विजयवर्गीय, सहायक सचिव श्रीराम कुमावत, सचिव तोपदड़ा राजेंद्र सारस्वत, प्रधानाचार्य रा उ मा वि सराधना रेखा चौहान, प्राचार्य गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद सोनाली गोयल , प्रधानाचार्य रा बा उ मा वि नसीराबाद सूरज चौहान व जिले के स्काउट गाइड परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved