For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118268102
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चों का खतरनाक तरीके से वाहन चलाते वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    | 

अजमेर न्यूज़: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण 

Post Views 01

February 10, 2026

सनातन संस्कृति की दिशा में एक और कदम,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन गंज का नाम अब हुआ कृष्णगंज,पूर्व में भी गुलामी की मानसिकता के प्रतीकों का बदला नाम,

अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण 

सनातन संस्कृति की दिशा में एक और कदम,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन गंज का नाम अब हुआ कृष्णगंज,पूर्व में भी गुलामी की मानसिकता के प्रतीकों का बदला नाम,

फ़ाय सागर हुआ वरूण सागर, किंग एडवर्ड मेमोरियल हुआ महर्षि दयानंद विश्रांति गृह, खादिम ट्यूरिस्ट बंगलो हुआ होटल अजयमेरू और एलिवेटेड ब्रिज हुआ रामसेतु 

अजमेर में अब पुलिस थाना व चौकी क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्णगंज के नाम से जाना जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा नाम परिवर्तन के आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कार्यक्रमों द्वारा थाने में लगे नए नाम की शिला पट्टिका का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वी क्षेत्रवासी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। 
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर इस संबंध में पुलिस विभाग से चर्चा की थी। यह सनातन संस्कृति की ओर अहम कदम है। पूर्व में भी अजमेर में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक नामों को बदला गया है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहर के इतिहास और योगदान देने वाले विभूतियों को उचित सम्मान दिलाने के लिए यह पहल चलाई जो भविष्य में भी जारी रहेगी। इससे शहर की पहचान उसके महान व्यक्तित्वों और ऎतिहासिक योगदान से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगी।

इस कड़ी में गुलामी के प्रतीक फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर एवं किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह रखा गया। होटल खादिम का भी नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। इसी प्रकार एलीवेटेड रोड का नामकरण ‘रामसेतु’ का विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने विधिवत रूप से अनावरण किया था। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर गृह विभाग के महानिरीक्षक दीपक कुमार ने यह आदेश जारी किए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने के साथ जनभावनाओं का भी सम्मान मिला। कृष्ण नाम भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, प्रेम, नीति और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। इस नाम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नाम परिवर्तन के पश्चात पुलिस अभिलेखों, साइन बोर्डों, शासकीय दस्तावेजों तथा सभी आधिकारिक संचार माध्यमों में नया नाम कृष्ण गंज अंकित किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर की लगभग एक लाख 50 हजार आबादी को सुरक्षा प्रदान की जाती है तथा इसकी सीमाओं में कई किलोमीटर का वृहद क्षेत्र आता है। यह थाना क्षेत्र कानून व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved