For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118157976
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    |  Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 

Post Views 21

February 9, 2026

पटेल स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबलों का शुभारंभ, 40 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए होंगे चयनित 

पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 

पटेल स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबलों का शुभारंभ, 40 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए होंगे चयनित 

अजमेर, 9 फरवरी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत एक जिला–एक खेल योजना में चिन्हित कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को पटेल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु  एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी पंच गौरव  श्री रामप्रकाश द्वारा किया गया।
  जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु ने बताया कि कबड्डी को अजमेर जिले के एक विशिष्ट खेल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 85 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रतिभा को खोजकर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना शामिल है।
   जिला कलक्टर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 100 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर एक विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों को आवास, भोजन, खेल पोषाक एवं प्रशिक्षण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
   शिविर के दौरान बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट के आधार पर मेरिट सूची बनाकर 40 बालक–बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हें कबड्डी अकादमी सोनीपत, राई स्पोर्ट्स कॉलेज हरियाणा तथा गांधीनगर गुजरात में राज्य सरकार के व्यय पर उन्नत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी 10 हजार रुपए की खेल किट भी प्रदान की जाएगी।
  उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने तथा असफलता से निराश नहीं होने को कहा।
  जिला खेल अधिकारी श्री रामनिवास चौधरी ने बताया  कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर पर की गई । वहां 35 क्लस्टर बनाकर 2 से  4 फरवरी 2026 तक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन क्लस्टर प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों ने पंचायत समिति स्तर पर भाग लिया। वहीं पंचायत समिति स्तर की विजेता टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्रदान किया गया।
   उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अजमेर ग्रामीण, द्वितीय पर श्रीनगर , तृतीय पर अराई रहे।  वहीं 
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर किशनगढ़, द्वितीय पर अजमेर ग्रामीण एवं तृतीय पर केकड़ी रहे। 
समापन समारोह पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पंच गौरव नोडल अधिकारी श्री रामप्रकाश  द्वारा विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा निर्णायक की भूमिका निभाने वाले रेफरीज को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  जिला खेल अधिकारी श्री रामनिवास चौधरी एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री शंकरलाल बुनकर ने अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी मैट एवं अल्पाहार की गई।
  इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द नारायण शर्मा सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved