Post Views 01
February 8, 2026
अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे है दर्ज पुलिस कर रही है जांच
अजमेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद और बिक्री के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जीआरपी थानाधिकारी फूलचन्द बालोटिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 30 वर्षीय सुनील बिश्नोई पुत्र हनंमानराम बिश्नोई जोधपुर जिले के डांगियावास इलाके के जालेली फौजदार गांव का रहने वाला है। जिसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान संदेह होने पर टीम ने रोका और तलाशी ली तो उसके बैग में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला जिसके बाद
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने मध्यप्रदेश से अफीम व डोडा खरीद कर लाना स्वीकार किया है। बरामद सामान की बाजार में कीमत करीब 2 लाख 78 हजार 640 रुपए है। इस प्रकरण की जांच जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ के सीआई अनिल देवल द्वारा की जा रही हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved