Post Views 241
February 7, 2026
आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था)द्वारा विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता(नानी बाई रो मायरो कथा वाचक)परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया,संस्था के कार्यो को बताया,उन्होंने सेवा काम निरंतर जारी रखने को कहा,सभी टीम मेंबर्स को आपने अपना आशिर्वाद प्रदान किया,आप प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अपेक्षा सिटी, अजमेर मे आयी हुई है,आपने संस्था के मेंबर्स से बहुत आत्मीयता से बात की,इस अवसर पर शैलेश गर्ग संस्थापक, बबिता ईनाणी अध्यक्ष,प्रभुराज जी,गुलशन जी,चंद्रप्रकाश जी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved