Post Views 01
February 7, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में 18000 से ज्यादा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रेम नगर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व शनिवार को विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं गेरूए वस्त्र धारण कर ओर पुरुष गेरुआ पगड़ी लगाकर डीजे और बैंड की धुन पर क्षेत्रीय मार्गो से निकले तो जगह-जगह सनातन प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ता अजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख उद्देश्य सकल हिंदू समाज को जोड़कर जाति विहीन समाज बनाने का है इस लक्ष्य को लेकर पूरे देश भर में समस्त बस्तियों में सनातनियों को एकजुट करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें सभी जातियों के लोग सभी भेदभाव भूलकर एक जाजम पर संगठित होकर सनातन धर्म में समानता और समरसता का भाव पैदा कर रहे हैं। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होकर भागचंद सोनी नगर पहुंचेगी जहां धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved