Post Views 01
February 7, 2026
जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिला न्यायाधीश विक्रान्त गुप्ता की अक्रमणीयता निक्रिष्यता व अपमानजनक व्यवहार को लेकर आज शनिवार 07.02.2026 को पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा व अधिवक्ताओ द्वारा न्यायालय परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध पुराने न्यायालय भवन से 14 सूत्री मांगों की पालन नहीं होने पर अहंकार रूपी रावण की शव यात्रा नए न्यायालय भवन के सामने धरना स्थल के मुख्य चौराहे पर रखकर उसकी चिता को अग्नि दी गई।
बार अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप यादव एवं सचिव रूपेन्द्र कुमार परिहार ने बताया कि अधिवक्ताओ द्वारा किए जा रहे आंदोलन में शव यात्रा निकालकर घोर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी बार द्वारा समर्थन दिया गया है न्यायालय का कार्य स्थगित है ।अजमेर जिले की सभी बार द्वारा समर्थन कर उनके न्यायालयों का भी कार्य बहिष्कार किया गयl जिला बार एसोसिएशन अजमेर को जिले की अन्य बार राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर, नसीराबाद बार, पुष्कर बार व केकडी बार का भी पूरजोर समर्थन मिला है।
जब तक 14 सूत्रीय मांगो पर जिला न्यायालय अजमेर व उच्च न्यायालय राजस्थान द्वारा कोई सम्मानजनक निर्णय नही लिया जाता तब तक कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में जाकर पैरवी नही करेगा। यदि कोई भी अधिवक्ता साधारण सभा के निर्णय के विरूद्ध पैरवी करता हुआ अदालत में पाया गया तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में ली जाएगी।शव यात्रा में जिला बार एसोसिएशन का विशाल जन समूह तथा नौजवान साथी अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ता शामिल थे। आज गुलाब सिंह राजावत, सुरेंद्र सिंह रावत,विक्रम शर्मा, पवन पांचाल, प्रशांत यादव, गुलाम नजमी, गीतांजलि राठौर, सुषमा गुर्जर, मुकेश साहू ,परमेश्वर राजावत, विजय स्वामी, ललित कुमार वर्मा, अभय सिंह चौधरी, समीर काले, राजेंद्र सिंह राठौड़, चेतन पाराशर, विजय शर्मा, रोशन शर्मा,अभिषेक भार्गव, रितेश गॉड, वसीम, फिरोज खान, राजेंद्र कलश, राजू के शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप चौहान तथा हजारों की संख्या में वकील अधिवक्ता शामिल थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved