For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117979644
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर |  Ajmer Breaking News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध पुराने न्यायालय भवन से 14 सूत्री मांगों की पालन नहीं होने पर अहंकार रूपी रावण की शव यात्रा |  Ajmer Breaking News: मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में 18000 से ज्यादा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन किया जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने 30 लाख रुपए की लागत से कचहरी रोड से तोपदड़ा डीओ ऑफिस तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में सनातन एकता का संगम, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्राओं की गूंज के साथ पुष्कर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए

Post Views 01

February 7, 2026

उन्होंने कहा कि मोदी हुकूमत ने अक्लियती तबके के लिए खुसूसी बजट दिया है इस बार बजट से मुस्लिम समाज को मेडिकल,हॉस्टल,तालीम, मुसाफिर ख़ाना समेत दीगर ज़रुरियाती कामों को तवज्जो दी गई है।

मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए। मोदी हुकुमत में बघेल मतस्य पालन,पशुपालन, डेयरी एंव पंचायती राजमंत्री है। जो पीएम नरेंद्र मोदी  हुक्म पर अजमेर पहुंचे है। जहां उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर पोषी कर मुल्क में अमन अमान की दुआ मांगी। मीडिया से खुसूसी बातचीत में बघेल ने कहा कि ख्वाजा साहब ने हमेशा इंसानियत का दर्स दिया है,अजमेर हर मज़हब के इंसान आते है। यहां आकर बेहद सुकून मिला है और अजमेर से नए बजट को लेकर पैग़ाम भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी हुकूमत ने अक्लियती तबके के लिए खुसूसी बजट दिया है जो मुस्लिम समाज मे तालीम,तरक्की और क़ामयाबी के लिए बेहद ज़रूरी था। इस बार बजट से मुस्लिम समाज को मेडिकल,हॉस्टल,तालीम, मुसाफिर ख़ाना समेत दीगर ज़रुरियाती कामों को तवज्जो दी गई है। बघेल और उनके साथियों को दरगाह में ज़ियारत सैय्यद अफशान चिश्ती ने कराई और दस्तारबन्दी कर तबर्रुक दिया। इस मौके पर अजमेर जिला भाजपा अक्लियती मोर्चा के सदर शफीक खान ने बघेल को दरबार की तस्वीर पेश कर उनका इस्तख्बाल भी किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved