For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117979597
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर |  Ajmer Breaking News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध पुराने न्यायालय भवन से 14 सूत्री मांगों की पालन नहीं होने पर अहंकार रूपी रावण की शव यात्रा |  Ajmer Breaking News: मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में 18000 से ज्यादा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन किया जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने 30 लाख रुपए की लागत से कचहरी रोड से तोपदड़ा डीओ ऑफिस तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में सनातन एकता का संगम, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्राओं की गूंज के साथ पुष्कर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात

Post Views 01

February 7, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने कहा कि गायों के गर्भधारण के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें हमारा प्रयास है की नंदी महाराज पैदा ही ना हो, क्योंकि बैलों का अब उपयोग नहीं हो रहा है।

केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात

केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026 27 पर देशभर के प्रत्येक संभाग में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बजट की खूबियों को गिराने का काम भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों द्वारा किया जा रहा है इसी कड़ी में शनिवार को अजमेर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने कहा कि गायों के गर्भधारण के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें हमारा प्रयास है की नंदी महाराज पैदा ही ना हो, क्योंकि बैलों का अब उपयोग नहीं हो रहा है। अब पहले की तरह हल नहीं चल रहे, बैलगाड़ी नहीं चल रही, कोल्हू नहीं चल रहे, रहट नहीं चल रहे, इसलिए बैलों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। हम छोटे थे तो बछड़ा पैदा होने पर मिठाई बांटते थे। गीत गाए जाते थे। जब किसी के घर में मौत हो जाती थी तो बछड़ा पैदा होने पर अपशकुन दूर हो जाता था। लेकिन अब मशीन आने से, ट्रेक्टर आने से, थ्रेसर आने से बैल यूजलेस हो गया है। इसलिए हम कोशिश करेंगे कि नंदी महाराज पैदा ही न हो। 
एसपी बघेल द्वारा शनिवार को जयपुर रोड स्थित एक होटल में केंद्रीय बजट पर पत्रकारों से ये बातें कही।

केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल ने अपनी बात को संभालते हुए आगे कहा कि नंदी महाराज (बैल) 10% पैदा होंगे जबकि 90% बछिया होंगी। उन्होंने कहा कि 10% बछड़े काफी होंगे, और वे अच्छी नस्ल के होंगे और उन्हें ब्रीडिंग के मकसद से ही खरीदा जाएगा। 
मंत्री ने कहा कि नंदी अभी भी पूरा देश कृत्रिम गर्भाधान में AI का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, परंपरागत तरीके से ही गायों का गर्भधारण करवा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो केंद्रीय बजट पेश किया गया वह 57 लाख करोड़ का बजट है जो सर्वव्यापी है। इसमें बीजेपी या अन्य शासित राज्यों को अलग चश्मे से नहीं देखा गया है। हर वर्ग का इस बजट में ख्याल किया गया है। यह बजट विकसित भारत का रोड मैप है। इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बहुत सारा काम किया गया है। मनरेगा योजना पर कांग्रेस के विरोध के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कहते हैं योजना समाप्त हो जाएगी, जैसे ही मजदूर को काम मिलेगा हमारी बात सिद्ध हो जाएगी। वह 100 दिन देते थे हम 125 दिन काम दे रहे हैं। भ्रष्टाचार पर 10000 का जुर्माना भी है। एक लाख से ज्यादा शिकायतें सामने आई थी उन शिकायतों को दूर करने का काम किया गया है। वी बी जी राम जी मजदूरों के लिए एक शानदार योजना है।मोदी सरकार के इस केंद्रीय बजट में हर वर्ग हर तपके का ख्याल रखते हुए विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved