Post Views 01
February 7, 2026
दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने 30 लाख रुपए की लागत से कचहरी रोड से तोपदड़ा डीओ ऑफिस तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
शनिवार को झलकारी बाई मंडल के अंतर्गत कचहरी रोड से तोपदड़ा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया। दक्षिण विधायक अनीता भदेल के करकमलों द्वारा आयोजित शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और झलकारी वबाई मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भदेल ने बताया कि यह सड़क कचहरी रोड से तोपदड़ा और फ्रेजर रोड जाने वाले मुख्य सड़क है जो ट्रैफिक को कंट्रोल करने का काम करती है और यह एक मिनी बायपास कहलाता है। जिस पर आवागमन 24 घंटे जारी रहता है। पूर्व में भी उनके द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन बारिश के दौरान जल भराव और पानी के बहाव से यह सड़क जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसका फिर से 30 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved