For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117978693
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर |  Ajmer Breaking News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध पुराने न्यायालय भवन से 14 सूत्री मांगों की पालन नहीं होने पर अहंकार रूपी रावण की शव यात्रा |  Ajmer Breaking News: मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में 18000 से ज्यादा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन किया जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने 30 लाख रुपए की लागत से कचहरी रोड से तोपदड़ा डीओ ऑफिस तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में सनातन एकता का संगम, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्राओं की गूंज के साथ पुष्कर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Post Views 51

February 7, 2026

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुष्कर स्थित मिश्रा के मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात तीन युवकों ने पुष्पेंद्र खत्री नामक युवक की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र खत्री दोपहर के समय अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचे थे। उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी कर खाना खाने अंदर चले गए। इसी दौरान तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही सेकंड में मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक बाइक को ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

खाना खाने के बाद जब पुष्पेंद्र खत्री दुकान जाने के लिए बाहर आए तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। बाइक नहीं मिलने पर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुष्कर थाने पहुंचकर चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved