For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117979700
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर |  Ajmer Breaking News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध पुराने न्यायालय भवन से 14 सूत्री मांगों की पालन नहीं होने पर अहंकार रूपी रावण की शव यात्रा |  Ajmer Breaking News: मरकज़ी वज़ीर एस पी सिंह बघेल अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत वर्ष में 18000 से ज्यादा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन किया जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने 30 लाख रुपए की लागत से कचहरी रोड से तोपदड़ा डीओ ऑफिस तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में सनातन एकता का संगम, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्राओं की गूंज के साथ पुष्कर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

Post Views 01

February 7, 2026

इससे व्यापार, आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है और वे संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

अजमेर के वार्ड संख्या 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान रोड पर सीवरेज लाइन का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। पिछले छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक सीवरेज का काम पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे और लापरवाह कार्य के चलते क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवरेज कार्य शुरू होने के बाद से सड़कें खोद दी गईं, लेकिन समय पर मरम्मत और निर्माण नहीं किया गया। इससे व्यापार, आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है और वे संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।
लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व पार्षद के कार्यकाल में शुरू हुए इस कार्य की गति बेहद धीमी रही, जिसका खामियाजा आज आम जनता भुगत रही है। खुदाई के दौरान आए दिन पेयजल पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है लेकिन कोई भी विभाग या अधिकारी इसकी शुद्ध लेने को इलाके में नहीं आता।आने वाले नगर निगम चुनावों में इस मुद्दे को लेकर जनता का रुख निर्णायक भूमिका निभा सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved