Post Views 31
February 8, 2026
अजमेर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में दिन का तापमान बढ़ने के साथ वन्य जीवों ने अपना स्थान छोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज अजमेर के अलग-अलग क्षेत्र से दो सांपों का रेस्क्यू किया गया। शास्त्री नगर राम भवन के पास दूध डेयरी के अंदर सांप के आ जाने से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया ।
सेवा प्रमोद धर्म के सदस्य कान्हा बासिटा की सूचना पर कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट मौके पर पहुंचे और लगभग 7 फीट लंबे धामण सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़कर नाग पहाड़ी में रिलीज किया। क्षेत्रीय लोगों ने वन्य जीव संरक्षण के लिए सुखदेव भट्ट को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved