For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118086270
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रविवार को आम आदमी पार्टी अजमेर की माइनॉरिटी विंग द्वारा प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ मीडिया के साथ संवाद |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में दिन का तापमान बढ़ने के साथ वन्य जीवों ने अपना स्थान छोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज अजमेर के अलग-अलग क्षेत्र से दो सांपों का रेस्क्यू किया गया। |  Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

Post Views 01

February 8, 2026

जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित, भाजपा को भगाने का संकल्प

जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित, भाजपा को भगाने का संकल्प""
अजमेर।
अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष गीता चौधरी ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों का स्वागत किया तथा श्रीमती सीमा चौधरी के प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती सीमा चौधरी ने मनरेगा, ऐपस्टीन प्रकरण एवं लद्दाख में चीनी टैंकों की मौजूदगी जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं देने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने अपने संबोधन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों में भाजपा को हराकर कांग्रेस को विजयी बनाना है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस सांसद प्रत्याशी श्री रामचन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इन सभी मुद्दों के कारण भारत सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आम जनता त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार इन जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पूरे देश में हिन्दू जागरण यात्राएं और रैलियां निकालकर जनता को भ्रमित कर रही है। अमेरिका से जो
ट्रेड डील हुई है, उसमें किसानों और पशुपालकों को गुमराह किया जारहा है और यह ट्रेड डील आने वाले समय में विनाशकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी।
कार्यकारिणी की बैठक में श्रीमती सरोज कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष भिनाय; श्रीमती रिया सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष केकड़ी; श्रीमती धीरज खींची, ब्लॉक अध्यक्ष सरवाड़, श्रीमती माया देवी, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़, श्रीमती मीनाक्षी मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर; श्रीमती लाजवंती डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष पीसांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए समस्त महिला कार्यकर्ताओं से आगामी जिला स्तरीय महिला अधिवेशन में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला अधिवेशन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के अजमेर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला डांगी ने कहा कि यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि श्रीमती प्रियंका चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सीमा चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जिससे जिले में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनेगा।
बैठक में श्रीमती मदिना बानो ने मनरेगा में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि GRAMG बोलने पर ही हाजरी लगाई जाती है अन्यथा मजदूर की हाजरी काट दी जाती है
अंत में अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी ने अवगत करवाया कि 14 एवं 15 तारीख को जयपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्थान में महिला कांग्रेस की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved