For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118085492
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रविवार को आम आदमी पार्टी अजमेर की माइनॉरिटी विंग द्वारा प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ मीडिया के साथ संवाद |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में दिन का तापमान बढ़ने के साथ वन्य जीवों ने अपना स्थान छोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज अजमेर के अलग-अलग क्षेत्र से दो सांपों का रेस्क्यू किया गया। |  Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर | 

अजमेर न्यूज़: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Post Views 51

February 8, 2026

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मज़दूरों के हक़ की बुलंद आवाज़

मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मज़दूरों के हक़ की बुलंद आवाज़

अजमेर।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत सोमवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महाराणा प्रताप मंडल में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र एवं राज्य सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों, मज़दूरों को समय पर काम और भुगतान न मिलने, तथा रोज़गार की गारंटी को कमजोर करने के खिलाफ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. राजकुमार जयपाल, अध्यक्ष – अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं द्रोपदी कोली, अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष ने किया। धरना-प्रदर्शन इंदिरा रसोई के पास, पर्वतपुरा चौराहा, अजमेर पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मनरेगा मज़दूरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष मनीष सेन के नेतृत्व में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण ब्लॉक द्वारा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि—“मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, मज़दूर और ग्रामीण परिवारों के जीवन की रीढ़ है। लेकिन वर्तमान सरकार जानबूझकर इस योजना को कमजोर कर रही है, ताकि गरीबों का हक छीना जा सके।” सभा को संबोधित करते हुए अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते मज़दूरों को न तो पूरा काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी। यह सीधे-सीधे गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना-प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अनुपम शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह, ईश्वर टहलयानी, मानसिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, रवि मेघवाल, राजकुमार बाकोलिया, अनीता रावत इंदिरा सुनिया चंद्रेश कमल गोरी बदक सुवालालगुर्जर बलदेव जी गुर्जर सोहन भील मुन्नालाल भील विनायक शर्मा अतुल माहेश्वरी बिरम सिंह रावत बदामी देवी कोहली रावत सोनू मुन्नालाल जसवंत डिंपल रावत हर्षित रावत किरण गूरनाथ सुनिया शैलेश गुप्ता मुकेश पवार हरिप्रसाद जाटव रोशन गुर्जर राजू जैलिया, शमसुद्दीन धर्मेंद्र नागवाल प्रकाश गुनरात दिलीप कुमार  सवासिया  एडवोकेट मंजू रावत एडवोकेट टीना रावत सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मनरेगा मज़दूरों को उनका बकाया भुगतान, पूरे 100 दिन का रोज़गार और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित नहीं किया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सड़क से लेकर सदन तक मज़दूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved