For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118085386
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रविवार को आम आदमी पार्टी अजमेर की माइनॉरिटी विंग द्वारा प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ मीडिया के साथ संवाद |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में दिन का तापमान बढ़ने के साथ वन्य जीवों ने अपना स्थान छोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज अजमेर के अलग-अलग क्षेत्र से दो सांपों का रेस्क्यू किया गया। |  Ajmer Breaking News: एक पहल सेवा की ओर संस्था द्वारा विश्व विख्यात परम पूजनीय जया किशोरी जी का शाल औऱ मोतियों की माला पहनाकर एवं खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) संगठन की स्थापना के सौ वर्ष सम्पन्न होने उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में अठारह हजार से अधिक बस्तियों में सर्वे हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय बजट 2026 27 पर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने बजट पर रखी अपनी बात |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की कछुआ चल बनी जनता की परेशानी, पाइपलाइन फूटने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई।

Post Views 01

February 8, 2026

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। गनीमत रही कि कोई जान माल की हानि नहीं होने पाई।

अजमेर में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। अंडर ग्राउंड केबल में स्पार्किंग के साथ आधे घंटे तक एक के बाद पटाखों के चलने जैसी आवाज के साथ आग फैलने लगी मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने फायर स्टिंगविशर के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
घटना रविवार दोपहर 2 बजे दरगाह बाजार के नजदीक धोबी मोहल्ले की है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को बंद करवा दिया। यह अंडरग्राउंड लाइन करीब 50 दुकानों के सामने से गुजरती है। 
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। गनीमत रही कि कोई जान माल की हानि नहीं होने पाई।

स्थानीय व्यापारी दिलीप सामनानी ओर सतीश हेमनानी ने बताया कि  दरगाह बाजार मधुशाह गली में किड्स वियर की शॉप है जिसके पास लोहे की सीढ़ियां लगी हुई है जहां पिछले तीन दिन से लगातार छुटपुट स्पार्किंग हो रही थी जिसकी शिकायत विद्युत विभाग को लगातार दी जा रही थी जिसके मैसेज भी उनके मोबाइल में है, लेकिन कोई भी विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और आज ही हादसा हो गया। यह तो गनीमत रही कि उन्होंने जल्द जल्दी से सभी कपड़े अंदर रखकर दुकान का शटर बंद कर दिया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से चिंगारियां पर छिड़काव किया तो आग कुछ कम हुई। इसी बीच फायर ब्रिगेड की दमकल भी पहुंची और विद्युत लाइन बंद कराकर आग पर काबू पाया गया अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved