Post Views 01
February 8, 2026
रविवार को आम आदमी पार्टी अजमेर की माइनॉरिटी विंग द्वारा प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ मीडिया के साथ संवाद करते हुए यह बताया गया कि आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 80 वार्डों में अपने प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। अजमेर में कांग्रेस और भाजपा की कुशासन को खत्म कर अब एक कर्मठ और जनहित के बोर्ड का गठन होगा जो जो शहर में व्याप्त गंदगी भ्रष्टाचार को खत्म कर अजमेर को एक सुंदर शहर बनाने का काम करेगी।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया आप आपरे साथे अभियान के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी बिगुल बजा कर निगम चुनाव के लिए ताल ठोक चुकी है।आम आदमी पार्टी अजमेर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ अजमेर जिले की समस्त नगरीय इकाइयों के वार्ड व पंचायत समिति में लोगों से मिलकर संवाद कायम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त और जाति , धर्म , संप्रदाय की राजनीति करने वाली बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों से लोगों का मोह भंग हो चुका है अब उन्हें आम आदमी पार्टी की कार्य आधारित राजनीति की आवश्यकता है।
अजमेर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सनोद ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैदान में उतरकर चावन की तैयारी में जुड़ गया है हम सभी 80 वार्डों में चुनाव लड़ने जा रहे हैं कई प्रत्याशी हमारे साथ जुड़कर काम करने के लिए तैयार है साथ ही लोगों का भी साथ मिल रहा है।इस मौके पर प्रदेश सचिव व प्रदेश महिला विंग प्रभारी मीना त्यागी , आफ़ाक अली , हेमंत गहरवार व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved