Post Views 01
February 9, 2026
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल
अजमेर।महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय नाका मदार, अजमेर में समाजसेवी शौर्य जयपाल एवं निवेदिता जैन के नेतृत्व में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कॉपी पेन-पेंसिल सेट, स्केच कलर सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की संस्था प्रधान दीप्ति पंचोली की गरिमामयी उपस्थिति में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया।उसका धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
समाजसेवी शौर्य जयपाल ने कहा कि “शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है, और बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।” उनके इस सराहनीय कदम की विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में शहर की समाजसेवी इंदिरा सुनिया , मनीष सेन, चंद्रेश सुनिया सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved