Post Views 01
February 9, 2026
अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग
तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की जाने वाली श्री हनुमंत कथा के अजमेर में लगे फ्लैक्स, बैनर,पोस्टर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अजमेर के सुभाष उद्यान के पास महावीर सर्कल पर लगे पोस्टरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की फोटो वाला फ्लैक्स भी था जिसे फाड़ा गया है। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की रात्रि को मोटर साइकिल पर कुछ युवक आए और आपत्तिजनक नारे लगाते हुए पोस्टर फाड़ डाले। कथा के प्रमुख आयोजक गौरीशंकर शर्मा ने पोस्टर फाड़े जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिन जगहों पर पोस्टर फटे हैं वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी को पुलिस ने डिटेन भी किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved