Post Views 01
February 9, 2026
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी
अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना कर सोने चांदी के जेवरात सहित जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिये ओर फ़रार हो गये।
ईदगाह कॉलोनी में घर की छत के रास्ते से घुसे बदमाशों ने ताले तोड़कर लोहे के पीपे में रखे सोने चांदी के जेवरात, नकदी सहित जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई जब किराए पर रहने वाला होटल कर्मचारी अब्दुल रहमान घर से बाहर गया हुआ था। पीड़ित अब्दुल रहमान ने बताया कि वह ईदगाह कॉलोनी में किराए पर रहता है और एक होटल में काम करता है। पिछले दो-तीन दिनों से वह काम के कारण घर नहीं आया था। इसी दौरान मकान मालिक भी अपने रिश्तेदारों के यहां गया हुआ था। जब मकान मालिक वापस लौटे तो उन्होंने घर के ताले टूटे हुए देख कर उन्हें सूचना दी।
पीड़ित अब्दुल रहमान ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की चेन, कान की बालियां, नगदी, बर्तन और पासपोर्ट सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल व्याप्त है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved