Post Views 01
February 10, 2026
ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चों का खतरनाक तरीके से वाहन चलाते वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई,
ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतू राठौड़ ने किया वाहन जप्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई,
पिछले दिनों अजमेर शहर के ख्वाजा मॉडल स्कूल में फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा चौपाइयां वाहनों में एक रैली निकालकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस वीडियो के आधार पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतू राठौर ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज वहां के नंबर के आधार पर उक्त वाहन को जप्त करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की है नीतू राठौर ने बताया कि शहर में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा स्कूल संचालकों को भी पाबंद किया गया है कि वह इस तरह की कोई रैली के लिए अनुमति न दें अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी वायरल वीडियो में कारों के शीशे खोलकर उनमें से छात्र-छात्राएं बाहर लटके हुए थे और हद मचाते हुए शहर की सड़कों पर निकले थे जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया साथी अपील की है कि आगे से कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी साथ ही उन्होंने शहर में चल रही बुलेट मोटरसाइकिल जिन में साइलेंसर को मॉडिफाई किया गया है उन्हें भी चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इंश्योरेंस सर को हटाए अन्यथा वाहन जप्त होगा और एमबी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के लापरवाही करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved