Post Views 01
February 10, 2026
स्क्वाड्रन लीडर राजेश्वर प्रसाद बिधूड़ी जिन्हें राजेश पायलट के नाम से जाना जाता है उनकी आज जयंती है 10 फरवरी 1945 को जन्मे राजेश पायलट भारतीय राजनीतिक और भारत सरकार में मंत्री के साथ भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी रहे उन्होंने 1980 के लोकसभा चुनाव में भरतपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और इस समय अपना उपनाम बदलकर पायलट रख लिया पायलट भारत में एक प्रमुख गुर्जर नेता के रूप में बबल अपने पहले ही चुनाव में पायलट ने भरतपुर राज्य की पूर्व रानी को हराया आज उनकी जयंती के अवसर पर अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और अपने श्रद्धा सुमन स्वर्गीय राजेश पायलट को अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कामों को याद किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved