For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118268451
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चों का खतरनाक तरीके से वाहन चलाते वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट,

Post Views 01

February 10, 2026

अनेक घरों में विद्युत उपकरण फूंके, विद्युत विभाग अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पेड़ काटने वाले परिवार से ही मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट,

अनेक घरों में विद्युत उपकरण फूंके, विद्युत विभाग अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पेड़ काटने वाले परिवार से ही मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन


अजमेर के कृष्ण गंज स्थित विकासपुरी में एक घर में लगे पेड़ को काटते समय पेड़ की डालियां क्षेत्र से गुजर रहे विद्युत तारों पर गिरी ओर जोर के धमाके के साथ करीब 20 से ज्यादा घरों में मौजूद विद्युत उपकरण फूंक गये।धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आये।सूचना पर विद्युत् विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का सर्वे शुरू किया ।वहीं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से नुकसान के मुआवजे की मांग की है।विकासपुरी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश पाराशर ने बताया कि मंगलवार को उनके क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा घर के बाहर पेड़ कटवाया जा रहा था तभी पेड़ की डाली टूटकर तारों पर गिर गई। इस दौरान क्षेत्र में अचानक धमाके की आवाज आई और लोग घरों से बाहर आ गए। करीब 20 से ज्यादा घरों में शॉर्ट सर्किट होने से घरों में लगे वाई-फाई, टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक ओर इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। सूचना पर बिजली विभाग के AEN सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है।

स्थानीय निवासी अशोक ने बताया कि करीब 1:00 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ था। शॉर्ट सर्किट से काफ़ी विद्युत् उपकरण जल गए हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया है लेकिन अधिकारियों की ओर से इसकी जिम्मेदारी पड़ोसी पर डाली गई है। अधिकारियों ने साफ कह दिया कि बिना सूचना के पेड़ कटवाया जा रहा था इसलिए नुकसान का मुआवजा भी पड़ोसी द्वारा ही दिया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved